लायंस क्लब अजमेर आस्था एवम मानव अधिकार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में अजमेर का स्लम एरिया श्रीनगर रोड (रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने वाली गली) में रहने वाले सो जरूरतमंद मासूम बच्चों को नए वस्त्रों का वितरण समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल,लायन अतुल मधु पाटनी एवम मानव अधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री शैलेश गुप्ता के सहयोग से किया गया
क्लब अध्यक्ष लायन संदीप गोयल ने बताया कि इन दिनों कोरोना काल के कारण कई व्यक्तियों विशेषकर पिछड़े क्षेत्र में रहने वाले परिवार बेरोजगारी व आर्थिक तंगी से झुंझ रहे है ऐसे में अजमेर के कई पिछड़े क्षेत्रों में जाकर समय समय पर सेवा दी जा रही हैं जो आगे भी जारी रहेगी
क्लब सचिव लायन रूपेश राठी ने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुवे बताया कि इस अवसर पर पुनीत सांखला आदि ने सेवा दी
लायन संदीप गोयल अध्यक्ष
लायन रूपेश राठी सचिव