ग्राम एवं वार्ड सभा की बैठके स्थगित

अजमेर, 17 दिसम्बर। मतदाता सूचियों के एक जनवरी 2021 की अर्हता के आधार पर आयोजित होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार 19 दिसम्बर को ग्राम एवं वार्ड सभाओं का आयोजन किया जाना प्रस्तावित था। इन बैठकों का आयोजन कोविड-19 के कारण निरस्त किया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि पूर्व निर्धारित ग्राम एवं वार्ड सभाओं के निरस्त किया गया है। बूथ लेवल अधिकारी अब 19 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान केन्द्र पर उपस्थित रह कर दावे एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे। निर्वाचन विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके अथवा पंजीकरण से शेष रहे पात्र व्यक्ति जिनके द्वारा पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान आवेदन नहीं किया गया है वह दिनांक 21 दिसम्बर 2021 तक ऑफलाईन अथवा ऑनलाईन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाईन आवेदन हेतु भारत निर्वाचन आयोग के वोटर पोर्टल पर मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते है तथा पंजीकृत मतदाता अपनी प्रविष्टि की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है। इसके साथ-साथ वोटर हैल्पलाईन मोबाईल एप पर भी पंजीकरण की कार्यवाही की जा सकती है। मतदाता सूचियों से संबंधित विभिन्न जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 1950 पर कॉल कर सम्पर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!