देवनानी ने किया 18लाख की तीन सड़कों उद्घाटन

अजमेर, 17 दिसम्बर।
विधायक वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में उनके एमएलए फण्ड से स्वीकृत 18 लाख की राशि से बनने वाली तीन सड़कों का उद्घाटन किया।
देवनानी ने बताया कि उसरीगेट से ठठेरा चैक स्थित रामायण मण्डल तक की सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने से क्षेत्रवासियों व व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही थी। इस क्षेत्र में सड़क का निर्माण कराये जाने के लिए विधायक कोष से 8 लाख रूपये स्वीकृत किये गये। इसके अलावा फाॅयसागर रोड पर स्थित शिव विहार काॅलोनी में सड़क का निर्माण नहीं होने से बुजुर्गों व महिलाओं को होने वाली असुविधा से राहत दिलाने के लिए सड़क निर्माण हेतु 5 लाख रूपये स्वीकृत किये गये।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विकास की श्रृंखला को आगे बढाते हुए वार्ड एक स्थित विनायक विहार विस्तार काॅलोनी में क्षेत्रवासियों की मांग पर सड़क का निर्माण कराये जाने के लिए भी 5 लाख रूपये स्वीकृत किये गये। इससे पूर्व भी इस काॅलोनी में नई पाईप लाईन बिछाये जाने हेतु विधायक कोष से 9.50 लाख रूपये स्वीकृत कर पेयजल व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर भाजपा शहर जिला मंत्री भारती श्रीवास्तव, सीताराम शर्मा, बालेश गोहिल, महेन्द्र सिंह रावत, देवानंद भूरानी, कन्हैयाला, हीरानंद खटवानी, मोहन लुहार, आशादेवी, किशोर शर्मा, दिलीप अर्जमलानी, सपना, नीलम, शारदा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!