
पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक वासुदेव देवनानी के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। प्रातः 8 बजे नागफणी स्थित आनन्द गोपाल गऊशाला में वे गायों को चारा वितरण एवं प्रातः 8.30 बजे केसरगंज स्थित दयानन्द बालसदन में हवन-पूजा एवं निराश्रित विद्यार्थियों के साथ अल्पाहार करेंगे।
देवनानी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रातः 10 बजे लोहाखान में पीडब्ल्यूडी क्वाटर्स स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा बजरंग मण्डल द्वारा रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात् भाजपा दाहरसेन मण्डल द्वारा वैशाली नगर स्थित सत्यम पैलेस में निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
पृथ्वीराज मण्डल द्वारा लोहागल स्थित अपना घर में रहने वाले निराश्रित वृद्धजनों को भोजन कराया जाएगा। दोपहर 1.30 बजे देवनानी के निवास स्थान पर सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया जाएगा।