आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी जे एल एन अस्पताल मे धरने पर बैठे चुतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों से मिले

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी आज जे एल एन अस्पताल मे धरने पर बैठे चुतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों से मिले व उनकी समस्याएं सुनी।इस अवसर पर राजस्थान महिला शक्ति की प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी और चिकित्सा मंत्री अपनी पीठ थपथपा रहे है जबकि हक़ीक़त ये है कि जे एल एन अस्पताल अव्यवस्थाओं से भरा पड़ा है। सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार 346 पद स्वीकृत है और आज तक 84 पद रिक्त हैं, नर्सिंग अधीक्षक 16
नर्सिंग टयूटर 17
नर्स ग्रेड प्रथम 03
पब्लिक हेल्थ नर्स 01
U H T C धोला भाटा में मेल नर्स द्वितीय- 1
ज० ला ० नेहरू चिकित्सालय मे नर्स श्रेणी द्वितीय के 99 पद रिक्त है ।
धरने पर बैठे चतुर्थ श्रेणी स्टाफ का कहना भी था कि हम लोगो को दबाव में आकर काम करना पड़ रहा हैं हर वार्ड कर्मी के पास एक से ज़्यादा वार्ड है। अक्सर परिजन ही मरीज को लेकर वार्ड तक ले आते है क्योंकि पोस्ट के विरुद्ध स्टाफ कम है।

कोविड ICU वार्ड की अव्यवस्थाओं का फ़ोटो के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कीर्ति पाठक ने बताया कि परिजनों को मरीज़ की देखभाल करनी पड़ती है जिस के लिए उन्हें पी पी ई किट भी पहनने को उपलब्ध नहीं की जाती। हर कार्य के लिए परिजनों को तीसरी मंज़िल से कई कई बार दौड़ाया जाता है , पुराने मरीज़ की बिस्तर की चादर बदले बिना दूसरे मरीज़ को बेड दे दिया जाता है। श्वान आईसीयू के बाहर घूमते हैं।
आम आदमी पार्टी की ज़िला इकाई अस्पताल में व्याप्त हर अव्यवस्था का विरोध कर उसे ठीक करने को प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष मीना त्यागी, यूथ अध्यक्ष राजवीर,नोर्थ प्रभारी आफाक अली,प्रथ्वी,प्रीतम राजेश शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

मीना त्यागी

error: Content is protected !!