सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा चलायी जा रही गौ सारथी मुहीम में आज अमावस्या के पावन अवसर पर जयपुर रोड निवासी मनोज चौहान से एक ट्रॉली हरा चारा पंचशील स्थित कांजी हाउस गौशाला में रहने वाली गायों को एक ट्रॉली हरा चारा खिलाया गया।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की संस्था द्वारा कल नयाबाजार, एवं वैशाली नगर में गौ सेवा हेतु 2 कैनोपी लगायी जाएगी जिसमे गौ माता के भोजन हेतु हरे चारे को सड़क पर ना डालकर साल भर गौ शालाओ में सहयोग के लिए प्रेरित किया जायेगा ।
एक अनुमान के अनुसार केवल अजमेर शहर में ही मकर संक्रांति वाले दिन लगभग 50 से अधिक ट्रॉली हरे चारे की खपत हो जाती है। ऐसी स्तिथि में अधिकांशतः हारे चारे को लोगों और जानवरों के पैरों में आकर व्यर्थ होते देखा जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर काउंटर लगाकर लोगों को आग्रह किया जायेगा की कृपया सड़कों पर अधिक मात्रा में हरा चारा ना डालें। साथ ही उन्हें इस पर्व को केवल एक दिन का न मना कर पुरे वर्ष गौ माता की भोजन व्यवस्था हेतु चलायी जा रही “गौ सारथी मुहीम” में जुड़ने के लिए निवेदन किया जायेगा। जो भी धर्म प्रेमी गौ माता की भोजन व्यवस्था हेतु ऑनलाइन सहयोग करना चाहता है वो संस्था के PAYTM नंबर 7665533228 पर राशि को ऑनलाइन ट्रांसफर भी कर सकता है साथ ही संस्था पंजाब एंड सिंध बैंक अकाउंट में भी दान राशि ट्रांसफर कर सकता है। संस्था की बैंक डिटेल है खाता नाम SARATH IAAPKE SATH SAMAJ SEWA SANSTHAN, बैंक का नाम पंजाब एंड सिंध बैंक, IFSC CODE : PSIB0000527, ACCOUNT NUMBER : 05271100001604 इसके अलावा संस्था के कार्यालय मनीष कम्प्यूटर्स कैसर गंज अजमेर 9928086468 तथा टॉय वर्ल्ड मदारगेट अजमेर 9414003858 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा अजमेर में पिछले 02 वर्षो से गौ माता के लिए हरे चारे की व्यवस्था के लिए “गौ सारथी” मुहीम चलायी जा रही है। इस मुहीम में संस्था द्वारा अजमेर वासियों से उनके वैवाहिक वर्षगांठ, जन्मदिन या पूर्वजों की पुण्यतिथि पर गौ माता को चारा चारा खिलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
मनीष गोयल 9928086468