सारथी संस्था द्वारा मकर संक्रांति पर किये सेवा कार्य

आज दिनांक 14 जनवरी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर की ओर से कैसर गंज क्षेत्र में अशोक के पौधे और उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए गए। साथ ही कांजी हाउस में गौ माता को हरे चारे का भोजन करवाया।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की मकर संक्रांति के पावन दिन हिन्दू धर्म मे दान का ओर विभिन्न सेवा कार्य करने का विशेष महत्व है। इसी बात को ध्यान रखते हुये एक नई सोच का आगाज किया गया जिसके तहत आज संस्था द्वारा कुछ पौधे लगाये गए जो कि आने वाले समय मे विशाल वृक्ष का रूप लेकर राहगीरों को छाया प्रदान करेंगे
गौ सारथी मुहीम के संयोजक नोरत बंसल ने बतया की संस्था द्वारा आज नयाबाजार एवं वैशाली नगर में काउंटर लगा कर लोगों को हरा चारा रस्ते में नहीं डालने तथा वर्ष भर गौ सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही नगर निगम द्वारा संचालित गौ शाला में गौ माता को हरा चारा भी खिलाया गया।
आज के कार्यक्रम में मुकेश गर्ग, जय गोयल, राहुल गोयल, शिव शंकर अग्रवाल, विनोद बंसल, नौरत बंसल आदि संस्था सदस्यों का सहयोग रहा।
मनीष गोयल
अध्यक्ष
9928086468

error: Content is protected !!