निधि समर्पण हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयाेजित

ब्यावर, 19 जनवरी। अयोध्या जन्मभूमि पर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे देशव्यापी निधि समर्पण अभियान के तहत मंगलवार को आशापुरा माता मंदिर सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें निधि प्रमुख, बस्ती प्रमुख व टोली कार्यकर्ताओं को निधि संग्रह हेतु विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। समिति के जिला सह प्रमुख पृथ्वीसिंह भोजपुरा ने कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं को बताया कि निधि संग्रह के लिए दस रुपए, एक सौ रुपए व एक हजार रुपए के कूपन की व्यवस्था है। दो हजार रुपए से अधिक राशि रसीद के माध्यम से प्राप्त की जाएगी। जिला प्रचारक पवन कुमार ने कहा कि निधि संग्रह अभियान में प्रत्येक घर से समर्पण होना सुनिश्चित किया जाए। जिला कार्यशाला में समस्त कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त कर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर तक पहुंचने का संकल्प लिया। कार्यशाला में रविशंकर पारीक, बहादुर सिंह, नितेश गोयल, आलोक गुप्ता, सुभाष ओझा सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

error: Content is protected !!