अराजपत्रित कर्मचारियो को आयकर मुक्त करने की मांग

श्रीमती निर्मला सीतारमन जी
माननीय केन्द्रीय वित्त
भारत सरकार नई दिल्ली

विषयः-अराजपत्रित कर्मचारियो को आयकर मुक्त करने के क्रम में ।

महोदया,
पूरे राष्ट्र के वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट का निमार्ण कार्य प्रषस्त है इसी क्रम में आपसे निवेदन है कि केन्द्र व राज्य के कर्मचारियो का एक बडा हिस्सा आयकर दाताओ का है निष्चित ही लोक सेवको का अपना देष के प्रति योगदान है ।
वर्तमान में पूरा देष कोविड-19 से जूझ रहा है तथा शीघ्र पूरा देष सुरक्षित भी होगा हालातो को देखते हुये केन्द्र व राज्य के लोकसेवको ने अपना पूरा योगदान तन-मन-धन से दिया है । वही बढती महंगाई से सभी परेषान है घरेलू बजट बिगड गया है उस पर आयकर की मार से सभी लोक सेवक त्रस्त है ।
अतः आपसे अनुरोध है कि आगामी बजट में अराजपत्रित लोक सेवको को आयकर से मुक्त करते हुये 5 लाख तक की आय को आयकर से मुक्त कर लोकसेवको को अनुगृहित कराने का कष्ट करावंे ।

रणधीर सिंह कच्छावा
प्रदेष महामंत्री

error: Content is protected !!