नगर पालिका चुनाव 2021 के तहत अनेक वार्डो में हुवा चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन

केकड़ी 20 जनवरी(पवन राठी)भारतीय जनता पार्टी केकड़ी में आज नगरपालिका चुनाव २०२१ को लेकर विभिन्न वार्डो में भाजपा चुनाव कार्यालयों का उदघाटन किया गया जिसमे वार्ड संख्या 9 भाजपा पार्षद प्रत्याशी मिश्रीलाल डसानिया, वार्ड संख्या 10 लोकेश साहू, वार्ड संख्या 11 सुखलाल चोधरी, वार्ड संख्या 15 सुरेश साहू, वार्ड संख्या 19 ओमप्रकाश जाट, वार्ड संख्या 21 अमन सोनी, वार्ड संख्या 22 सुनीता मुनिया, वार्ड संख्या 23 प्रधान सेनी, वार्ड संख्या 27 डिम्पल बेनीवाल, वार्ड संख्या 28 धर्मेन्द्र खटीक ने अपने चुनाव कार्यालयो का शुभारम्भ भाजपा पदाधिकारियों से करवाया, शुभारम्भ करने वाले भाजपा पदाधिकारी राजेन्द्र विनायका, अनिल मित्तल संयोजक नगरपालिका चुनाव, सत्यनारायण चोधरी सहसंयोजक नगरपालिका चुनाव, अनिल राठी भाजपा मंडल अध्यक्ष केकड़ी, होनहार सिंह राठोड प्रधान पंचायत समिति केकड़ी सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे,इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बोर्ड द्वारा अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक अविस्मरणीय निर्माण कार्य करवाए लेकिन कांग्रेस सरकार आने के बाद रिश्ता वर्ष नगर पालिका के कार्य रुकवा दिए गए पूर्व में स्वीकृत किए गए केकड़ा की ज्वाला जी मार्ग व जगदीशपुरा से ब्यावर रोड तक के मार्ग के भी कार्य प्रारंभ नहीं करवाएंगे और कार्यकाल समाप्त होने के बाद इनका निर्माण प्रारंभ करवा कर झूठी वाहवाही लूटने का कार्य इस कांग्रेस सरकार ने किया है विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने किसानों के संपूर्ण कर्ज माफी जैसे वादे कांग्रेसमें किए लेकिन मैंने 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी पूर्ण नहीं कर पाए केवल आम जनता को इन्होंने झांसा दिया है बिजली के बिलों में भारी वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ दी है और अब चुनाव जीतने के लिए वार्डों का परिसीमन कर छोटे-छोटे वार्ड बनाकर निकायों पर कब्जा करने का मंसूबा इन्होंने पाला लेकिन जनता मैंने उसमें भी इनको आईना दिखाया है अतः आप सभी से अनुरोध है कि आने वाले 28 तारीख को भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को विजई बनाकर केकड़ी में विकास का मार्ग प्रशस्त कर केकड़ी शहर के विकास में सहभागी बने।

error: Content is protected !!