चौपट कानून व्यवस्था को नजर अंदाज कर भय का वातावरण बना कर कांग्रेस वोट लेना चाहती है-भूतड़ा
=======================
केकड़ी 23 जनवरी (पवन राठी)निकाय चुनावों में केकड़ी और सरवाड़ पालिका की कल से कांग्रेस की कमान चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा द्वारा संभालने के बाद से प्रचार में रंगत आई है। शर्मा द्वारा विभिन्न वार्डो में किये जा रहे तूफानी दौरों के कारण
अनेक प्रत्याशियों के चेहरे ऐसे खिल उठे है मानो विजय श्री उनकी प्रतीक्षा कर रही हो ।
चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को पूरी उम्मीद है कि इस बार सरवाड़ व केकड़ी नगर पालिकाओं में कांग्रेस का बोर्ड काबिज होगा।
रघु शर्मा का कहना है कि विगत दस वर्षों में भा ज पा का बोर्ड रहने के दौरान शहर का आशा के अनुरूप विकास नही हो पाया और आमजन बुनियादी सुविधाओं तक को तरस गया।यदि केकड़ी की जनता कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताकर बोर्ड बनवाने का प्रयत्न करती है तो मैं केकड़ी में विकास की गंगा बहाकर पूरे राज्य में केकड़ी की अलग रोल मॉडल के रूप में पहचान बनवा दूंगा।विकास की एक नई इबारत केकड़ी के इतिहास में लिखी जाएगी।रघु शर्मा को बस इंतजार है केवल कांग्रेस के बोर्ड बनने का।अब तक यह मौका उन्हें नही मिला है।
रघु शर्मा का कहना है पिछली दफा अपने कार्यकाल में उन्होंने यहां करोड़ों रुपये की लागत से सीवरेज लाइन बिछाने के प्रयास किये लेकिन तत्कालीन भाजपा बोर्ड ने उसे सफल नहीं होने दिया, शायद तभी से उनका मन खट्टा हो गया लेकिन इस बार उन्होंने ठान लिया है कि केकड़ी में कांग्रेस का बोर्ड बना तो निश्चित तौर पर अगले तीन सालों में विकास के इतने काम होंगे जिसकी लोगों ने कल्पना भी नहीं की होगी। केकड़ी व सरवाड़ के विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि वे दोनों शहरों की तस्वीर विकास के जरिये बदलना चाहते हैं। उन्होंने केकड़ी में चुनावी नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस को बोर्ड बनाने का मौका मिला तो यहां खेल स्टेडियम, पब्लिक पार्क, ऑडिटोरियम, ओपन जिम, हर वार्ड में सड़क नालियों के निर्माण के साथ ही शहर में पीने के पानी की समस्या सहित ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के साथ ही लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाने का हर सम्भव प्रयास करेंगे। डॉ शर्मा ने कहा कि विकास ही उनका विजन है। डॉ शर्मा ने बताया कि विकास के नाम पर हम जिले में सबसे आगे हैं और आगे भी विकास की गति जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि केकड़ी का जिला अस्पताल लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। यहां 56 डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में टाटा ट्रस्ट की ओर से दस करोड़ रुपए का विकास कार्य प्रगति पर है। केकड़ी मुख्यालय पर 21 करोड़ रुपए की लागत से जच्चा-बच्चा अस्पताल अलग से बन रहा है। इसके लिए पैसे स्वीकृत होने के साथ ही काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में साढ़े छह करोड़ की लागत स्थापित आरटीपीसीआर लेब में जांचों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस लेब में कोरोना की जांच सहित गम्भीर रोगों से सम्बंधित जांचे शुरू हो गई हैं। डॉ शर्मा ने कहा कि मेरी कोशिश है कि आने वाले समय में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र पूरे राजस्थान में एक मॉडल के रूप में अपनी पहचान बनाये। उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश रहेगी कि शहरी क्षेत्र सहित गांवों में विकास की गति में तेजी आये और वो तभी सम्भव है जब यहां कांग्रेस का बोर्ड बने सरकार की कड़ी से कड़ी जुड़े। डॉ शर्मा ने शहरवासियों से अपील की है कि कांग्रेस उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद दें कांग्रेस को कामयाब करें, रही बात विकास की तो वो मेरी जिम्मेदारी है। वहीं कई दिनों से चुनावी दौरा कर रहे युवा कांग्रेस नेता सागर शर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत का कहना है कि कांग्रेस शहर के चहुमुंखी विकास के मुद्दे पर चुनाव मैदान में है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा शहर का चहुमुंखी विकास चाहते हैं। सागर शर्मा ने कहा कि जनता ने आशीर्वाद दिया और कांग्रेस को बोर्ड बनाने का मौका मिला तो शहर का ऐतिहासिक विकास होगा जिसकी लोगों ने कल्पना भी नहीं की होगी। उन्होंने कहा कि विकास की गति और तेज होगी तथा अगले तीन सालों में विकास नए आयाम स्थापित करेगा।
भारतीय जनता पार्टी अजमेरदेहात जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा की चिकित्सा मंत्री के गृह जिले में पंचायत चुनाव में हुई हार से बोखला कर व निकाय चुनाव में में हर की सम्भावना से चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा घबराकर सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर कार्यकर्ता को डराने धमकाने के हथकंडे अपना रहे हे जो उन्हें शोभा नही देता हे,
भूतड़ा ने कहा की निकाय चुनाव केकड़ी व सरवाद में कांग्रेस के हार के रुझान से घबराकर मंत्री महोदय सरकारी तन्त्र के माध्यम से झूटे मुकदमे व अन्य हथकंडे अपनाकर भाजपा कार्यकताओं व आमजन में भय का वातावरण बना रहे उससे हार विजय में नही बदलेगी बल्कि जनता कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी,
भूतड़ा ने कहा की पुलिस प्रशासन व चिकित्सा महकमे के जरिये 16 कार्यकर्ताओ पर मुकदमे बनाये उनका असर नही हुआ तो अब कार्यकर्ताओ को प्रचार करते हुए उठा रहे हे, इससे केकड़ी व सरवाद में भय का वातावरण बना हुआ हे, उन्होंने प्रशासन को सजग व सावधान किया की मंत्री जी के दबाव में कार्यकर्ताओ को व आमजन को परेशान नही करे अन्यथा जिले का शांत वातावरण खराब हो सकता हे, राज तो आते जाते हे लेकिन राज के दबाव में झूठे मुकदमे बनाना व भय का वातावरण बनाना कानून रखवालो के लिए उचित नही हे,
भूतड़ा ने कहा की मंत्री जी व उनकी सरकार की नाक के निचे अवेध खनन बड़ी चुनोती बनकर खड़ा हुआ, उन्ही की संरक्ष्ण में बजरी का अवेध खनन हो रहा हे एव बजरी माफिया पनप रहे हे और कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी हे, चिकित्सा व्यवस्था चोपट हे उस पर ध्यान देने की बजाय भय का वातावरण बना रहे हे जिसे जनता अपने वोट से कांग्रेस को हराकर सबक सिखाएगी, पंचायत चुनाव में हर के बाद भी कांग्रेस को समझ नही आया अब फिर से से भुगतने को तैयार रहना चाहिए।