मताधिकार लोकतंत्र की शक्ति है -मुस्ताक खान

अजमेर ! सिने जगत के प्रसिद्ध कॉमेडियन मुस्ताक खान ने कहा कि
मताधिकार ही लोकतंत्र की शक्ति है। लोकतंत्र में मताधिकार प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। हमें अपने मत का सदुपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने और देश एवं प्रदेश की उन्नति में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए।

प्रसिद्ध कॉमेडियन मुस्ताक खान आज नगर निगम अजमेर चुनाव 2021 में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सघन जनसंपर्क में औपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कॉन्ग्रेस प्रत्याशियों के साथ जनसम्पर्क कर अजमेर के विकास के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

फिल्म जगत के मशहूर कॉमेडियन मुस्ताक खान ने आज प्रातः ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह की जियारत कर देश एवं प्रदेश की उन्नति की दुआ की !

कार्यक्रम के संयोजक रजनीश कुमार ने बताया कि बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन मुस्ताक खान ने आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव महेंद्र सिंह रलावता अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन महासचिव शिव कुमार बंसल के नेतृत्व में नगर निगम चुनाव 2021 में कांग्रेस के प्रत्याशियों के समर्थन में वार्ड नंबर. 9,10,58.50.42 मे बैंड ढोल धमाकों के साथ व्यापक जनसंपर्क किया एवं कांग्रेस प्रत्याशियों को के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

कॉमेडियन मुस्ताक खान के जनसंपर्क पर प्रशंसकों का सैलाब उमड़ पड़ा जिसे काबू करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

वेलकम फेम मशहूर कॉमेडियन एवं अभिनेता मुस्ताक खान ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि वेब सीरीज में परोसी जा रही अश्लीलता का समर्थन नहीं करते हैं और भविष्य में उनका राजनीति में आने का कोई विचार नहीं है। उन्होंने 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है और वह स्वस्थ मनोरंजन पर विश्वास रखते हैं।

अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला ने भी एक संदेश जारी कर नगर निगम अजमेर चुनाव 2021 में कांग्रेसी प्रत्याशियों को विजय बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अजमेर के समुचित विकास के लिए कांग्रेस का वोट बनाए।

फिल्म अभिनेता मुस्ताक खान के साथ कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ हुसैन राजेश पालीवाल मनीष सेठी श्याम प्रजापति नरेश सत्यावना दीनदयाल शर्मा हिमांशु गर्ग के साथ जनसंपर्क किया !

इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष अमोलक सिंह छाबड़ा महासचिव महेश चौहान विपिन वेसिल दयानंद चतुर्वेदी अंकुर त्यागी, सौरभ यादव, गुल मोहम्मद नितिन जैन लोकेश चारण धर्मेंद्र शर्मा नीरज यादव दिनेश शर्मा शहनाज आलम सहित सैकड़ों कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!