राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली शपथ

अजमेर, 25 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी श्री अवधेश मीणा, जिला रसद अधिकारी श्री हीरालाल मीणा एवं श्री अंकित पचार, एनजीओ प्रतिनिधि आशा वर्मा सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इसी प्रकार जिले के समस्त कार्यालयों एवं विभागों में भी मतदाता शपथ दिलाई गई।

error: Content is protected !!