ग्राम चोकड़िया (उदयपुर)के नव्वे जरूरतमंद बच्चे आस्था की सेवा पाकर हुए प्रफुल्लित

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा उदयपुर के पास बसा ग्राम चोकड़िया में रहने वाले जरूरतमंद नव्वे बच्चों व अन्य व्यक्तियों को समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल,लायन अतुल मधु पाटनी,क्लब के पूर्व सदस्य घनश्याम रेखा सोनी,पायल सोनी व टीनू सोनी के सहयोग से कम्बल,स्वेटर,जर्सी,टोपे व गणवेश के साथ मिष्ठान आदि भेंट किये।
क्लब अध्यक्ष लायन संदीप गोयल ने बताया कि अजमेर से रेल के माध्यम से यह सेवा अजमेर से जाकर उदयपुर में बसे क्लब के पूर्व सदस्य घनश्याम सोनी के संयोजन में विट्ठल फार्म हाउस नादरा भेजी गई जिन्हें सोशियल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए इन जरूरतमन्दों को भेंट की गई।
क्लब सचिव लायन रूपेश राठी ने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उदयपुर के पास विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों को पूर्व में भी क्लब द्वारा सेवा दी गई हैं जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा।
लायन संदीप गोयल अध्यक्ष
लायन रूपेश राठी सचिव

error: Content is protected !!