निःशुल्क परामर्श शिविर में अनेक ने उठाया लाभ

कैंसर, मूत्र तथा स्त्री रोगों से पीड़ित हुए लाभांवित
अजमेर, 25 जनवरी( )। मित्तल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अजमेर में आयोजित निःशुल्क कैंसर, पथरी, प्रौस्टेट व मूत्र तथा स्त्री व प्रसूति रोग चिकित्सा एवं परामर्श शिविर में अनेक रोगियों ने लाभ उठाया। शिविर में मित्तल हाॅस्टिल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ जितिन यादव, मूत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ सन्तोष कुमार धाकड़ तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ मैन्सी जैन ने रोगियों को निःशुल्क परामर्श सेवाएं प्रदान कीं। संभाग के भीलवाड़ा, नागौर तथा अजमेर शहर व नजदीकी ग्रामीण क्षेत्रों के रोगी शिविर का लाभ लेने पहुंचे।
कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ जितिन यादव ने बताया कि पंजीकृत रोगियों में मुंह, गला, खाने की नली व पेट तथा स्तन व गर्भाशय के कैंसर से संबंधित रोगी शामिल थे। डाॅ संतोष धाकड़ ने बताया कि शिविर में प्रौस्टेट तथा मूत्र संबंधित रोगों से जुड़े बुजुर्ग रोगी अधिक पहुंचे। स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ मैन्सी जैन ने बताया कि डिलीवरी से पूर्व की समस्याओं तथा सिजेरियन डिलीवरी से जुड़ी सुविधाओं आदि को लेकर महिलाओं में काफी जिज्ञासा रही।
निदेशक सुनील मित्तल ने बताया कि शिविर में पंजीकृत रोगियों को निर्देशित जाॅंचों पर 25 प्रतिशत तथा आॅपरेशन व प्रोसीजर्स पर 10 प्रतिशत की छूट अगले सात दिवस तक प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि मित्तल हाॅस्पिटल में सभी तरह के कैंसर रोगों की जांच व आॅपरेशन, गुर्दे, पथरी व प्रौस्टेट तथा मूत्र से संबंधित रोगों के दूरबीन पद्धति से सर्जरी तथा स़्त्री रोगों की जांच एवं लेप्रोस्कोपी द्वारा बच्चेदानी के आॅपरेशन की सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 की सभी गाइडलाइन का हाॅस्पिटल में नियमित शत-प्रतिशत पालन किया जा रहा है। रोगी के प्रवेश के समय स्क्रीनिंग की सुविधा, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना, मास्क की अनिवार्यता और सैनिटाईजेशन नियमों का पूर्ण पालन हो रहा है।

error: Content is protected !!