खवास सरपंच उर्मिला न्याति को किया सम्मानित

केकड़ी 25 जनवरी (पवन राठी)माहेश्वरी समाज मध्य प्रान्त राजस्थान की साधारण सभा की बैठक कृष्ण गंज माहेश्वरी भवन अजमेर में राजेश कृष्ण बिड़ला उपसभापति पश्चिमी अंचल कोटा के मुख्य आथित्य में, विजय शंकर मूंदड़ा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में नवनिर्वाचित सरपंच ग्राम पंचायत खवास श्रीमती उर्मिला न्याति का माला पहनाकर,साफा बंधन कर शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया ,सम्मान समारोह में इसी प्रकार श्रीमती वंदना तोषनीवाल खीरीयां सरपंच का भी सम्मान किया गया,सम्मान समारोह में प्रदेश के महा मंत्री रंगनाथ काबरा कोषाध्यक्ष गुमान माल झंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपी किशन बंग उपाध्यक्ष शिव दयाल बाहेती संगठन मंत्री शिव रतन फलौद अजमेर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष शिव चरण ईनाणी वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य नारायण न्याति महामंत्री तारा चंद माहेश्वरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।मध्य राजस्थान प्रदेश महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती शांता दूत अजमेर जिला माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र झंवर उपाध्यक्ष संदीप मूंदड़ा कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र राठी संयुक्त मंत्री विजय कुमार तेला निवर्तमान जिला अध्यक्ष रमा कांत बाल्दी एवम संयुक्त मंत्री गोपाल लाल सोमानी सहित मध्य राजस्थान के नागौर टोंक सवाई माधोपुर अजमेर जिला के माहेश्वरी समाज के सभी सदस्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!