नोएडा में रविवार को समाप्त हुई 65 वीं सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में अजमेर मंडल के अजमेर स्टेशन पर सीनियर टीसी के पद पर कार्यरत श्री प्रवीण ने 92 किलो ग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है । श्री प्रवीण कुमार ने इससे पूर्व भी अजमेर मंडल, रेलवे तथा देश के लिए पदक जीतकर गौरवान्वित किया है। प्रवीण ने 2014 में क्रोएशिया में आयोजित वर्ल्ड जूनियर रेसलिंग, 2015 में म्यांमार में आयोजित जूनियर एशियन चैंपियनशिप में भी पदक जीते हैं ।
इसके अलावा 2019 में कजाकिस्तान में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को समाप्त हुई दो दिवसीय इस चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे ने 5 गोल्ड मेडल जीतकर टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता, जिसके अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे ने एक गोल्ड मेडल तथा एक ब्रोंज मेडल प्राप्त किया । मंडल रेल प्रबंधक तथा अध्यक्ष अजमेर डिवीजन स्पोर्ट्स एसोसिएशन श्री नवीन कुमार परसुरामका तथा सचिव श्री अशोक कुमार ने श्री प्रवीण तथा कोच श्री नरेश कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा आगे भी इसी प्रदर्शन को बनाए रखने हेतु शुभकामनाएं दी।