भारतीय सिन्धु सभा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 27-28 फरवरी को जयपुर में

7 फरवरी- भारतीय सिन्धु सभा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 27-28 फरवरी को जयपुर में आयोजित की जायेगी। प्रदेशााध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी की अध्यक्षता में आज तैयारी बैठक में कोर कमेटी में चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री दीपेश सामनाणी ने बताया कि हर वर्ष आयोजित होने वाली इस बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री, महानगर व नगर अध्यक्ष मंत्री के साथ मातृ व युवा ईकाई के पदाधिकारी उपस्थित रहेगें।
संगठन महामत्री डाॅ. कैलाश शिवलाणी ने बताया कि बैठक में प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री भगतराम छाबडिया, प्रदेश मार्गदर्शक मा. कैलाशचन्द शर्मा, संरक्षक सुरेश कटारिया सहित दिल्ली व उतरप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष मार्गदर्शन देगें। बैठक में प्रदेश स्तर पर किये गये कार्याें की समीक्षा के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जायेगी।
बैठक में महानगर अध्यक्ष, नवलकिशोर गुरनाणी, प्रदेश कोषाध्यक्ष इन्द्र रामाणी,महिला ईकाई प्रमुख शोभा बंसताणी, संभाग प्रभारी हीरालाल तोलाणी,शहर कोषाध्यक्ष मूलचंद बसंताणी, ईश्वर मोरवाणी, साहित कार्यकर्ताओं ने भी विचार प्रकट किये।

( दीपेश सामनाणी )
प्रदेश महामंत्री,
मो.9460725909

error: Content is protected !!