अजमेर ! राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा एवं वक्फ बोर्ड ऑफ राजस्थान के चेयरमैन डॉ खानू खान बुधवाली के अजमेर आगमन पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ के नेतृत्व में गेगल टोल नाके पर भव्य स्वागत किया गया !
गेगल टोल नाके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने ढोल नगाड़े के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भव्य स्वागत किया एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में जमकर नारेबाजी की !
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी इंसाफ अली अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल तारा चंद गहलोत संजय जोशी जगदीश कुड़िया राम जतन चौधरी सुरभित पाराशर असलम पठान भागचंद दगदी दामोदर मुखिया अताऊद्दीन यूनुस खान शरीफ मोहम्मद संजय जोशी बिलाल खान जीवन भाकर फिरोज खान राजेंद्र गेना प्रताप सिंह छाबा हाकम अली इस्माइल नसरुद्दीन खान आलोक भारद्वाज पंडित चंद्रशेखर गौड़ रविंद्र नागौरा भागचंद इमरान कय्युम मधुसूदन पाराशर उस्मान अली इमरान कुरेशी अहमद रजा महमूद खान इताउद्दीन इमरान कुरैशी आदि ने माल्यार्पण कर साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल गेगल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश नरहाल गोविंद झवर नरवीर पुनिया ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नववर्ष पर अजमेर को मास्टर प्लान की सौगात देने पर आभार व्यक्त किया।
ओ बी सी विभाग द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत
अजमेर ! राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा एवं वक्फ बोर्ड ऑफ राजस्थान के चेयरमैन डॉ खानु खान बुधवाली का अजमेर आगमन पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग द्वारा लक्ष्मी चौक पर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष महेश चौहान जिला संयोजक मामराज सेन पार्षद नकुल खंडेलवाल पूनमचंद मारोठिया सुरेश सोनी महेंद्र जोधा हनीष मारोठिया भावना चौहान भूपेंद्र चौहान कपिल सारस्वत हेमराज सिसोदिया पूर्व पार्षद दीनदयाल शर्मा ईशान नगारा राजू मिश्रा जेठाराम आदि पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्वागत किया।