सिन्धी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सिन्धु सभा प्रयासरत -तीर्थाणी

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का आयोजन

अजमेर 20 फरवरी- भारतीय सिन्धु सभा सिन्धी विषय लेकर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लि, सहयोग देने के साथ भारत सरकार से सिन्धी विश्वविद्यालय खुलवाने के लिए प्रयासरत है , ऐसे विचार अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की पूर्व संध्या पर हरिसुन्दर बालिका विद्यालय मेें आयोजित संगोष्ठी मे राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने प्रकट किये।
इस अवसर पर प्राचार्या सुश्री महेश्वरी गोस्वामी ने कहा कि सुधार सभा के सभी संस्थान सिन्धी भाषा सभ्यता वं संस्कृति को बढावा देने के लिए सदैव सकारात्मक प्रयासरत है। सुधार सभा स्थापना का 100 वर्ष पूर्ण कर सेवा में अग्रणी संस्था बनी है व संस्था के अध्यक्ष रहे भाउ प्रभुदास ब्रह्मचारी के 117 वें जन्म दिवस पर भी उनको याद कर श्रृ़द्वा सुमन अर्पित किये गये।
स्वामी सर्वानन्द विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनजीत कौर ने सिन्धी विषय में कविता व गीत प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों का सम्मानित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय की ओर से सदैव सहयोग की प्रेर.णा दी।
कर्यक्रम की शुरूआत भारत माता ईष्टदेव झूलेलाल, भाउ प्रभुदास के चित्र पर माल्यापर्णा वं दीप प्रज्जवलन कर किया गया एवं समापन सामूहिक राष्ट्रगान से किया गया। स्वागत भाषण तुलसी सोनी व आभार अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी ने किया। मंच संचालन महेश टेकचन्दाणी व श्रीमती रूकमणी वतवाणी ने किया।
छात्रा रिया तथा मान्या ने ’’सरस्वती वंदना,’’ नताशा, मान्या तथा वैष्.णवी ने ’’सिन्धी अबाणाी बोली’’ राधिका निहालचन्दाणी ने नृत्य तथा टीना आसवाणी ने कविता प्रस्तुति दी।
कर्यक्रम में कौ’ाल्या सावलाणी, सीमा रामचन्दाणी, शीला विधाणी, श्रीमती हेमलता पीलकन्या के साथ सिन्धु सभा के सांस्कृतिक मंत्री घनश्याम भगत, संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी, जयकि’ान हिरवाणी, किशन केवलाण, सहित कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

(रूकमणी वतवाणी)
कार्यक्रम समन्वयक,
मो.8239105717

error: Content is protected !!