पुड्डुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिराने की निंदा

अजमेर ! अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र गोयल भावना चौहान ने भाजपा द्वारा पुडुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस की सरकार गिराने की कड़े शब्दों में निंदा की है।

कांग्रेसी नेताओं ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि पुड्डुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराकर बीजेपी ने दिखाया है कि वे सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। पहले वहां उपराज्यपाल के माध्यम से शासन चलाने में परेशानियां पैदा कीं और अब धनबल से सरकार गिरा दी।

कांग्रेसियों ने कहा कि पहले कर्नाटक, फिर मध्य प्रदेश और अब पुड्डुचेरी में विधायकों को प्रलोभन देकर इस्तीफा दिलवाना भाजपा का गलत तरीके से सत्ता हथियाने का नया तरीका है। उन्होंने राजस्थान में भी अनैतिक तरीकों से सत्ता हथियाने का प्रयास किया जिसका यहां की जनता ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि भाजपा इन तौर तरीकों से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। लोग इनकी चालों को समझ चुके हैं। आने वाले चुनावों में पुड्डुचेरी की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

error: Content is protected !!