मूल्य वृद्धि के विरोध में गांधी भवन पर सांकेतिक धरना

अजमेर 24 फरवरी 2021 – केन्द्र की गलत नीतियों के कारण घरेलू गैस, खाद्य तेलों व पेट्रोल-डीजल की बढ़ती मूल्य वृद्धि के विरोध में आज प्रदेष शहर कांग्रेस सेवादल की महिला विंग प्रदेष महासचिव द्रोपदी कोली के नेतृत्व में एक दिवसीय दो घंटे का गांधी भवन पर सांकेतिक धरना दिया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस मेयर प्रत्याषी द्रोपदी कोली ने महिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अमित शाह ऐनकेन प्रकेरण प्रदेषों में जगह-जगह सत्ता हासिल करने में लगे हुए है। आज देष में गरीब मजदूर, किसान व युवा वर्ग बर्बादी के कागार पर है लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आम आदमी मंहगाई के कारण अपने परिवार के भरण-पोषण में भारी कर्ज तले दबा जा रहा है। कई परिवार इस े कारण आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे है।
धरने में निर्वतमान शहर अध्यक्ष विजय जैन, महेन्द्र सिंह रलावता, डाॅ. श्री गोपाल बाहेती, राजकुमार जयपाल, देषराज मेहरा ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर ललिता तंवर, स्नेहलता नागौरी, श्रीमती धीरज, राजवंति डाबरा, सरोज गहलोत, धनवन्तरी, गायत्री, पुष्पा टेलर, कमला, पुष्पा खटुमरा, मिथलेष, हेमलता, श्याम प्रजापति, हरि प्रसाद जाटव, फरहान खान, विजय असरवा, राजीव कच्छावा, मुकेष कुमार, विष्वजीत इत्यादि कांग्रेसजन मौजूद थे।

(द्रोपदी कोली)
कांग्रेस मेयर प्रत्याषी
मो. 9351329069

error: Content is protected !!