भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर : प्रशिक्षण शिविर 6 व 7 मार्च को

भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के शहर के छे मंडल के प्रशिक्षण शिविर 6 व 7 मार्च को आयोजित किये जाने है | जिसको लेकर शहर के स्वामी काम्प्लेक्स में बैठक आयोजित की गई | बैठक में छे मंडलो के प्रशिक्षण को लेकर रूप रेखा बनाई गई | जिसमे पृथ्वीराज मंडल का , बजरंग मंडल , दाहरसेन मंडल , झलकारी बाई मंडल, आर्य मंडल, आदर्श मंडल, का प्रशिक्षण में दस सत्र दो दिवस में पूर्ण किये जायेंगे |
जिसमे अपेक्षित कार्यकर्त्ता ही इस शिविर में भाग ले सकेंगे | प्रशिक्षण में 10 सत्रों में समाज के समक्ष चुनौतियां, सुरक्षा सामथ्र्य आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, भाजपा इतिहास और विकास, हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा -हमारी विचार धारा, सोशल मिडिया, 2014 के बाद भारत की राजनीति में आया बदलाव एवं हमारा दायित्व, व्यक्तिव विकास, पिछले छः साल में हुए अंत्योदयी प्रयत्न, प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार के शासन की विफलताएं के सम्बन्ध में वक्ता जानकारी देंगे |
आज इस बैठक में दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई साथ ही कोरोना की गाइड लाइन का ध्यान रखते हुए 100 कार्यकर्ताओ से ज्यादा इस शिविर में नहीं रहेंगे |
आज इस बैठक में ज़िला महामंत्री रमेश सोनी, जिला प्रशिक्षण समन्वयक संपत सांखला व प्रशिक्षण सयोजक कंवल प्रकाश किशनानी, राजेश शर्मा विधानसभा शिविर संयोजक, राजेश घाटे विधानसभा शिविर संयोजक, सहित मंडलो के अध्यक्ष व प्रशिक्षण से जुड़े पदाधिकारी प्रकाश बंसल ,योगेश शर्मा, सुनील जैन , दीपेन्द्र लालवानी , अरविन्द पाराशर, सत्येन्द्र कुमार शर्मा , हेमन्त सांखला,मोहन लालवानी , अरूण शर्मा , सोहन शर्मा सहित उपस्थित थे
कंवल प्रकाश किशनानी
प्रशिक्षण सयोजक

error: Content is protected !!