जी डी बढ़ाया हॉस्पिटल में महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम

गेगल, अजमेर | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जीडी बड़ाया हॉस्पिटल में महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता के लिए स्वास्थ्य पे चर्चा विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हॉस्पिटल के स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कनिष्ठा पराशर के द्वारा गेगल, मोहमी, लाडपुरा, गगवाना, घूघरा आदि नजदीकी गांवों की महिलाओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्कूली व कॉलेज की विधायर्थियों को महिला स्वास्थ्य से संबंधित विषय पर जानकारी दी गई। इसके अलावा माहवारी के कारणों और उन दिनों में रखे जा सकने वाली सावधानियों के संबंध में भी डॉ कनिष्ठा के द्वारा सभी को जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद महिलों के लिए जी डी बड़ाया हॉस्पिटल में सोमवार को निशुल्क जांच शिविर का भी आयोजन किया गया था । हॉस्पिटल की एडमिनिस्ट्रेटर नीतू मिश्रा के अनुसार हॉस्पिटल ने महिला स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह भी घोषित कर रखा है जिसमें महिलाओं की विशेष जांचों के लिए पैकेज में विशेष छूट दी गई है और ये छूट 8 मार्च से 14 मार्च तक के लिए रखी गई है। इसके अलावा महिलाओं के लिए महिला रोग संबंधी परामर्श निशुल्क रखा गया है। कार्यक्रम के बाद महिलाओं को डिफेंडर्स ऑफ फेथ संस्था के द्वारा सैनिटरी नैपकिन का भी वितरण मासिक धर्म के प्रति जागरूकता अभियान के तहत किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ माधुरी वर्मा रही। इसके अतिरिक्त गायत्री जी के साथ हॉस्पिटल कि डॉ. नीरजा झामरिय, डॉ गिरिजा सहित सेंट विल्फ्रेड अर्चिटेचर कॉलेज की विभागाध्यक्ष प्रतिभा टंडन, वर्षा जैन व हॉस्पिटल की सभी महिला स्टाफ, सेंट विल्फ्रेड कॉलेज की सभी महिला विद्यार्थी व स्टाफ मौजूद रहे।

error: Content is protected !!