भा ज पा का उपखंड स्तरीय हल्लाबोल कार्यक्रम 10 को

केकडी 9 मार्च (पवन राठी)
भाजपा प्रदेश नेतृत्व व देहात जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ उपखडं स्तर पर प्रदेशव्यापी हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत केकडी में बुधवार को उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।भाजपा कार्यकर्ता प्रातः 10,30 बजे बड़ पिपलेश्वर महादेव मंदिर खिड़की गेट के पास से रैली के रूप में खिड़की गेट,गणेश प्याऊ घण्टाघर अजमेरी गेट होते हुए उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे।
उक्त कार्यक्रम में सभी पार्षद, सभी पूर्व विधायक, केकडी व सावर प्रधान व उपप्रधान,जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य,पूर्व प्रधान व उप प्रधान, सभी पदाधिकारी,जिला व प्रदेश प्रतिनिधि, पूर्व चेयरमैन व वाइस चेयरमैन,पूर्व पार्षद,पूर्व मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी ,सभी मोर्चा व प्रकोष्ठो के पदाधिकारी मय कार्यकारिणी,मंडल कार्यसमिति सदस्य,सभी बूथ अध्यक्ष,सभी पूर्व जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य सहित समस्त पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।

error: Content is protected !!