भजन संध्या 10 को

केकडी 9 मार्च(पवन राठी)/ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अजमेर रोड़ भाग्योदय नगर स्थित भाग्यदेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा ।
भाग्योदेश्वर महादेव मन्दिर समिति के अध्यक्ष महावीर विजयवर्गीय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 10 मार्च बुधवार को विशाल भजन सन्ध्या का आयोजन किया जाएगा । जिसमें सावर के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट सालिग राम वैष्णव अपनी मधुर वाणी से भजनों की प्रस्तुति देंगे ।
इस पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ के मन्दिर में प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार एवम साज सज्जा की जाएगी एवम भक्तो में प्रसाद वितरण किया जाएगा ।
भजन सन्ध्या में मुख्यअतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू और विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष सम्पत देवी व कुंदन देवतवाल उपस्थित रहेंगे ।

error: Content is protected !!