श्री अम्बिकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर हुए कई आयोजन

पंचशील स्थित अम्बिकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन सुबह 4 बजे से भोलेनाथ की विशेष पूजा अनुष्ठान किया गया और दूध, दही, घी, शहद, धतूरा, आकड़ा व कई पुष्पों से शिवलिंग पर अभिषेक किया गया सुबह 6 बजे से शिव जी की पूजा और जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक व रुद्राभिषेक शुरू हो गया, साथ ही भोलेनाथ के भक्तों के लिए ठंडाई का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मन्दिर भोलेनाथ के जयकारे और भजनों से गूँजता रहा। शाम 7 बजे श्रृंगार कर महाआरती की गई मन्दिर समिति की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। शाम से मन्दिर परिसर में भजन-कीर्तन व सदगुरू जग्गी वासुदेव का महाशिवरात्रि पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बड़ी एल ई डी स्क्रीन पर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप वामदेव गुफा दादूदयाल आश्रम के महन्त मधुसूदन जी महाराज व विशिष्ट अतिथि मेनपाल जी महाराज के श्रीवचनों से सभी को लाभान्वित किया। और विशेष अतिथि के रूप पूर्व शिक्षा मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री अम्बिकेश्वर महादेव मंदिर विकास समिति के सभी सदस्यगण व समस्त भक्तगण अध्यक्ष भींयाराम चौधरी, सचिव अरूण भारद्वाज, विजय सिंह सोमरा, ओमप्रकाश शर्मा, भोमराज गुर्जर, घनश्याम गोयल, रामदेव जाट, राजेश कुमावत, छोटूलाल, महेन्द्र जोशी, कैलाश वैष्णव, शैलेन्द्र, रामस्वरूप पंवार, इन्दु शर्मा, कीर्ति, शंकर दालानी, मुकेश चौधरी, सुनील, वीरेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!