सेंट विल्फ्रेड कॉलेज को ग्लोबल ग्रीन अवॉर्ड 2020 से सम्मानित गया

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने के लिए अजमेर के सेंट विल्फ्रेड कॉलेज को ग्लोबल ग्रीन अवॉर्ड 2020 से सम्मानित गया। लाइफ लाइन एन्वाइरन्मेंट ग्रुप, ट्री बैंक और सोमनाथ नक्षत्र वाटिका ट्रस्ट की ओर से इस अवॉर्ड का आयोजन कोवीड महामारी के कारण ऑनलाइन ही किया गया। राष्ट्रीय स्तर के ऑनलाइन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सुखराम विश्नोई पर्यावरण मंत्री राजस्थान रहे। अजमेर के शिक्षण संस्थाओं में सेंट विल्फ्रेड कॉलेज को ही पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य हेतु सम्मानित किया गया। सेंट विल्फ्रेड एजुकेशन सोसायटी के मानद सचिव डॉ केशव बड़ाया ने इस अवॉर्ड के लिए सेंट विल्फ्रेड कॉलेज अजमेर के कोऑर्डिनेटर विकास शर्मा व स्टाफ को बधाई दी। कॉलेज के कोऑर्डिनेटर विकास शर्मा ने आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। ऑफलाइन कार्यक्रम में आयोजक संस्था के स्टेट कोऑर्डिनेटर ने कॉलेज में उपस्थित हो कर सम्मान पत्र हस्तांतरित किया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के डीन अभिनव कश्यप, लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल ओ पी गुप्ता, विभागाध्यक्ष मीनाक्षी कश्यप, ललित खत्री, आर एन रावत सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा ।

error: Content is protected !!