राजस्थान रावत-राजपूत महासभा के द्विवार्षिक सर्कलसभा, शाखा सभा तथा महासभा के चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है । मुख्य चुनाव आयुक्त एडवोकेट टीकम सिंह चौहान ने बताया कि 21 मार्च रविवार को प्रथम चरण के दौरान अजमेर जिले की जालिया प्रथम, बराखन, कोटडा, बामनहेड़ा, रावतमाल, सुरडिया, बड़कोचरा, नरबदखेड़ा, अतीतमंड, सुहावा, बाहरखेड़ा रामगढ़, ब्यावर, सरवीना, जवाजा, लोटियाना, आसन भालिया, तारागढ़, काबरा, दुर्गावास, नुन्द्री मालदेव, अंधेरी देवरी, बलाड व मालातो की वेर समेत 23 से अधिक सर्कलसभा व शाखा सभाओं के चुनाव आयोजित होंगे। उक्त चुनाव में चुने गए समाज प्रतिनिधियों द्वारा 11 अप्रैल को टोकरा ज्ञानगढ़ ( करेड़ा) भीलवाडा में आयोजित होने वाले महासभा के प्रदेशाधक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष के चुनाव में भाग लेंगे।