चढ़ाया जायेगा निर्वाण मोदक

केकड़ी –19 मार्च(पवन राठी) सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में एवं मुनि श्री कंचन सागर महाराज के आशीर्वाद संग मंगल सानिध्य और विधिकारक पंडित भुवनेश जैन के विधानाचार्यत्व में 20 मार्च शनिवार को देवगांव गेट विद्यासागर मार्ग स्थित चन्द्रप्रभु चैत्यालय के मूलनायक और जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर श्री चन्द्रप्रभु भगवान का मोक्ष कल्याण महामहोत्सव विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ उत्साह एवं भक्तिपूर्वक मनाया जायेगा।

श्री दिगम्बर जैन समाज के प्रचार संयोजक नरेश जैन ने बताया कि मोक्ष कल्याणक की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सायं 7.30 बजे भक्तामर पाठ होगा व शनिवार को
महोत्सव का शुभारम्भ मुनि श्री कंचन सागर जी महाराज एवं पंडित भुवनेश जैन विधानाचार्य के निर्देशन में प्रात: 6.45 बजे श्रावकों द्वारा श्री जिनेन्द्र देव के अभिषेक के साथ किया जायेगा। पश्चात विश्व में सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना के भावों सहित मांगलिक मंत्रो के उच्चारण के साथ शांतिधारा की जायेगी।
शांतिधारा के बाद प्रात: 8. बजे मंदिर की प्रभावना के लिए मंदिर के दोनों शिखरों पर ध्वज दंड पर नवीन धर्म ध्वजाऐं चढ़ाई जाएगी।
जिनेन्द्र देव को अर्ध अर्पण के साथ प्रात: 8.30 बजे निर्वाण कांड का पाठ कर भगवान चन्द्रप्रभु के निर्वाण के प्रतीक स्वरूप निर्वाण मोदक अर्पण किया जायेगा।
दोपहर 12.15 बजे पंडित भुवनेश जैन के विधानाचार्यत्व एवं निर्देशन में भक्तिसंगीत के साथ अष्ट दृव्य से पूजा अर्चना करते हुए चंद्रप्रभु महामंडल विधान पर मंत्रोच्चार द्वारा श्री फल अर्ध समर्पित किया जायेगा। सायंकालीन 7 बजे जिनेन्द्र देव की मंगल आरती की जाएगी।

error: Content is protected !!