अजमेर 23 मार्च । शहीद भगत सिंह, नौजवान सभा द्वारा शहादत दिवस पर अंबे विहार कॉलोनी में भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण मंगलवार को किया जायेगा।
नौजवान सभा के प्रमोद जैन ने बताया कि शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहादत दिवस पर मंगलवार को सांय 6 बजे देश भक्ति गीतो से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अंबे विहार कॉलोनी बी.के कौल नगर पर किया जायेगा।
समिति के गुरविंदर सिंह सेहमी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सर्व प्रथम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण स्वतं़़त्रता सेनानी शोभाराम ग्रेवार के ़़द्वारा किया जायेगा, तत्पश्चात स्थानिय कलाकारो साथ देश भक्ति गीतो का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में कोरोना गाईड लाईन का पुर्ण रूप से पालन किया जायेगा।
कार्यक्रम में व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए राजेश आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम मंगलवार को सायः 6ः00 बजे से लेकर रात्रि 9ः00 बजे तक रहेगा।ू
मोहम्मद अजीम के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य द्वार पर शहीदों को श्रद्धांजलि और नमन करने हेतु शहीद स्मारक को प्रतीकात्मक रूप में बनाया जाएगा जहां पर आने वाले व्यक्तियों द्वारा मोमबत्ती जलाकर व पुष्प चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि प्रकट की जा सकेगी।
कार्यक्रम को सुचारू रूप से करवाने में कुलवंत सिंह, गोविंद स्वरूप उपाध्याय, अशोक पहलवान, भुपेन्द्र सिंह राठौड., मनोज सेन, वसीम भाई, पुनीत दाधीच, चन्द्र भान प्रजापति, शेर सिंह, मकुल ख़त्री,, अपनी अपनी टीमों के साथ व्यवस्थाओं में हैं।
chandra bhan prajapati
9414981981