बैठक की शुरुआत माँ भारती , दीनदयाल उपाध्याय व पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गयी
बैठक का आगाज वंदे मातरम गीत के साथ किया गया व बैठक शुरू करने से पूर्व शहीद दिवस पर शहीद हुए भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को नमन किया गया
बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश मंत्री मधु कुमावत ने की
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने भाजपा शहर जिला अजमेर द्वारा पिछले 15 माह में संगठनात्मक व सामाजिक कार्यो का व्रत रखते हुए कोरोना काल मे भाजपा सांसद ,विधायक, महापौर ,पार्षद ,पार्टी पदाधिकारियों द्वारा किये गए कार्यों का विस्तृत ब्यौरा दिया उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा द्वारा किये गए कार्यो की सराहना की
उन्होंने अपने उद्बोधन में पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा किये गए कार्यो की सराहना की
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से भाजपा राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश स्तर व जिला स्तर पर समन्वय बना कर कार्य किया
उन्होंने बताया कि शहर भाजपा द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलता व गलत नीतियों को हल्ला बोल जैसे कार्यक्रम द्वारा उजागर किया
उन्होंने बताया कि पार्टी की बूथ स्तरीय समिति का भी गठन हो चुका है
उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहां की अजमेर नगर निगम व किशनगढ़ नगर परिषद में जो अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है उसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं ,अजमेर भाजपा का दुर्ग बन गया है जिसके बनाने में पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों व सभी कार्यकर्ताओं की अभूतपूर्व मेहनत है, सातवीं बार अजमेर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बना है यह पूरे राजस्थान में रिकॉर्ड है, रिकॉर्ड मतो से महापौर का चयन हुआ है,देवनानी ने कहा राजस्थान में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है राजस्थान के किसी भी जिलों में किसी भी थाने में महिला सुरक्षित नहीं है ,कोरोना काल में की गई सेवा कार्यों का श्रेय समाज के भामाशाहो को दिया जाना चाहिए उन्होंने आगे बढ़कर खुले दिल से सहयोग किया उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह से वैक्सीन बनाई गई पूरे विश्व में वसुदेव कुटुंबकम की तरह बांटी गई यह गर्व की बात है
मोदी जी ने जन कल्याण के 106 से अधिक योजनाएं लागू की जेल में जनधन खाते खोलकर भ्रष्टाचार मुक्त किया
दक्षिण विधायक का अनिता भदेल ने अपने उद्बोधन में पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय पूर्णा शंकर दशोरा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को बताया कि पूर्णा शंकर दशोरा एक अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे जिनका भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष का कार्यकाल स्वर्णिम रहा उन्होंने जिला अध्यक्ष रहते हुए भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं का निर्माण किया एवं उन्हें भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया
उन्होंने कहा कि पूर्णा शंकर दशोरा ने समय-समय पर उनका मार्गदर्शन करते हुए उन्हें राजनीतिक संबल प्रदान किया भदेल ने कहा भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता का निर्माण होता है अन्य पार्टियां तो परिवारवाद पर आधारित हैं
किशनगढ़ भाजपा प्रत्याशी डॉ विकास चौधरी ने शहीद दिवस पर शहीदों को नमन किया
उन्होंने कहा की किशनगढ़ को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला में जोड़ने के बाद किशनगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भाजपा संगठन को बल देते हुए नगर परिषद चुनाव में भाजपा का परचम फहराया है और पंचायत चुनाव में भी भाजपा को जीत दिलाई है
पूर्व देहात अध्यक्ष डॉ भगवती प्रसाद सारस्वत ने अपने सम्बोधन में कार्यकर्ता निर्माण पर जोर देते हुए कहां की सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अपने बीच से नए कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति व मूल्य के आधार पर तैयार करना चाहिए
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमारी मां है हमारी प्राथमिकता हमेशा भारतीय जनता पार्टी ही होनी चाहिए चाहे अपने पसंद के व्यक्ति को अवसर मिले ना मिले हमें सभी बातों के ऊपर संगठन को रखना चाहिए इस अवसर पर उन्होंने अटल बिहारी जी की कविता के माध्यम से कार्यकर्ताओं को समझाया
भाजपा प्रदेश मंत्री वन्दना नोगिया ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति के बाद हुई इस जिला कार्य समिति का उद्देश्य प्रदेश से आए निर्देशों की पालना करना है व हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने जो हमें जिम्मेदारी दी है उन्हें आगामी दिनों में पूर्ण करना है
दूसरे सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया जिसे पूर्व जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा व उसका वाचन किया
उन्होंने शहीद दिवस पर शहीदों को याद करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्णा शंकर दशोरा को याद किया
उन्होंने कहा खून के रिश्ते में से बड़ा रिश्ता पार्टी के कार्यकर्ताओं का आपस में होता है
पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत ने उक्त प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों, स्थानीय भाजपा बोर्ड की उपलब्धि कार्यकर्ता जनता के समक्ष रख सकते हैं
उन्होंने अरविंद जी का आभार व्यक्त करते हुए प्रस्ताव का समर्थन किया
जिला अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने राजनीतिक प्रस्ताव के लिये समर्थन मांगा जिसे सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्थन से प्रस्ताव पारित किया
प्रदेश मंत्री मधु कुमावत ने कहा शहीदों को नमन करते हुए अपने उद्बोधन की शुरुआत की ,
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना कॉल में बहुत कार्य किए हैं
आदरणीय मोदी जी ने वेक्सीन के लिए अभूतपूर्व प्रयास किये जिससे कोरोनावायरस को काबू किया जा सके
उन्होंने कहा सवा 2 साल में कांग्रेस सरकार ने भय का माहौल उत्पन्न ने किया है जिसमे महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है
उन्होंने मंडल शह बैठक , मण्डल रजिस्टर ,मण्डल प्रशिक्षण शिविर आदि की जानकारी प्राप्त की
उन्होंने आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस की तैयारी हेतु जानकारी प्राप्त की
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संपत सांखला द्वारा किया गया
कार्य समिति की बैठक में महापौर बृजलता हाड़ा, प्रदेश मंत्री वंदना नोगिया, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सरिता गेना पूर्व प्रदेश मंत्री श्री किशन सोनगरा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य धर्मेश जैन, किशनगढ़ सभापति दिनेश सिंह राठौड़, पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत जिला महामंत्री रमेश सोनी वेद प्रकाश दाधीच,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह राठौड़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा गोस्वामी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत यादव, मुकेश मीणा,शफीक खान, सहित सभी मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी जिला कार्यकारिणी सदस्य पार्षद सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे
अनीश मोयल
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा शहर जिला ,अजमेर