देवनानी ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के दिये निर्देश

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 4 अप्रेल। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने रविवार को अपने निवास स्थान पर जनसुनवाई की जिसमें क्षेत्रवासियों ने उनके क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याएं उनके सामने रखी। देवनानी ने समस्याओं को सुन कर उनका शीघ्र समाधान किये जाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिये साथ ही पत्र के माध्यम से भी उन्हें समस्याओं का विवरण प्रेेषित किया।
देवनानी ने बताया कि गर्मी का मौसम प्रारम्भ होने के साथ ही क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था बेपटरी हो गई है। कहीं पर 72 घण्टें के अंतराल से तो कहीं पर इससे भी अधिक समय से पानी सप्लाई किया जा रहा है। जनसुनवाई में वार्ड 14 में चैधर मौहल्ला, हेड़ा गली, रंक्त्या गली, नाई मौहल्ला, खटीक मौहल्ला एवं वार्ड 79 में जीवनदीप काॅलोनी व वार्ड 3 में हनुमान विहार बी.के. कौल नगर तथा वार्ड 2 में पसंद नगर कोटडा व बैरवा बस्ती की विभिन्न गलियों में पानी का गंभीर संकट होने की जानकारी क्षेत्रवासियों ने दी। इसी प्रकार वार्ड 4 में ज्योति नगर, शिव नगर, बजरंग काॅलोनी, प्रकाश नगर, पीएनबी के सामने वाली गली सहित क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हेण्डपम्प खराब होने की शिकायतें भी जनसुनवाई में प्राप्त हुई। देवनानी ने इस सम्बंध में जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता को फोन कर पेयजल समस्याओं का त्वरित समाधान किये जाने के साथ गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने हेतु आवश्यक कदम तत्काल उठाने के निर्देश दिये है।
जनसुनवाई में फे्रण्डस काॅलोनी इदगाह रोड के क्षेत्रवासियों ने अब्दुल कलाम हास्टल से राम मंदिर चैराहे तक सीवरेज लाईन व नाली निर्माण कराये जाने की मांग रखी। देवनानी ने इस सम्बंध में नगर निगम को आवश्यक कार्यवाही के लिए लिखा है।
इसी प्रकार रामनगर डिसपेंसरी में वैक्सीनेशन के दौरान अव्यवस्थाओं की शिकायत भी क्षेत्रवासियों से प्राप्त हुई। देवनानी ने इस सम्बंध में सीएमएचओ डाॅ के.के. सोनी को फोन कर व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कहा।
क्षेत्रवासियों ने चैरसियावास क्षेत्र में स्थित ईदगाह नाडी में किये गये अवैध अतिक्रमणों की शिकायत भी देवनानी से की। अतिक्रमियों द्वारा गत वर्ष बारिश के दौरान नाडी में भरे पानी से अवैध रूप से बने मकानों को बचाने के लिए नाडी की पाल को तोड दिया था जिससे नाडी का पानी फ्रेण्डस काॅलोनी, किसान काॅलोनी, गौरी नगर क्षेत्र में सड़कों व घरों में भर गया था। क्षेत्र की सड़के उखड़ गई थी। इस सम्बंध में जिला प्रशासन के निर्देश के बाद भी एडीए द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाये जाने से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। इस सम्बंध में देवनानी ने एडीए सचिव किशोर कुमार को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश दिये है।
इसके साथ ही कई वार्डो में सफाई कर्मचारियों की कमी की जानकारी भी मिली। देवनानी ने इस संबंध में महापौर से आग्रह किया है कि नवगठित वार्डो में क्षेत्रफल के अनुसार सफाईकर्मी नियुक्त किये जाए जिससे सफाई व्यवस्था में सुधार हो सके।

error: Content is protected !!