
देवनानी ने जिला कलक्टर को बताया कि चेटीचण्ड के अवसर पर अजमेर में प्रतिवर्ष विशाल शोभायात्रा का आयोजन होता है जिसमें वाहनों पर भारतीय संस्कृति व सिंधीयत को दर्शाने वाली विभिन्न झांकिया शामिल होती है। वर्तमान समय में कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए कोविड गाईड लाईन का ध्यान रखते हुए शोभायात्रा आयोजित की जाएगी।