10 विभूतियों को सिन्धु रत्न, सिन्धु नारी रत्न का सम्मान समारोह

अजमेर हिंदुस्तान के विभाजन होने के दौरान अपनी सभ्यता व संस्कृति की रक्षा के लिए जमीन-जायदाद सब कुछ का त्याग कर सिंध प्रांत से अजमेर आए हमारे सम्माननीय बुजुर्गों ने अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए न केवल अपने आपको स्थापित किया अपितु अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से सिंधी समाज का नाम रोशन किया। यह उद्बोधन पूर्व आरएएस अधिकारी सुरेश सिंधी ने कहे। चेटीचण्ड महापर्व के नवें दिन में आयोजित रसोई बैंकवट हाॅल में सिन्धु रत्न व सिन्धु नारी रत्न सम्मान समारोह में दिया।
इस अवसर पर स्वामी आतमदास ने कहा कि समाज के सेवा करनें वाले विभुतियों को सम्मानित कर उनकी सेवा में बढोत्तरी करनें का काम महासमिति कर रही है। जतोई दरबार के भाई फतनदास, सांई बाबा मन्दिर के महेश तेजवाणी, रामचन्द गुलाबानी, ईश्वर ठाराणी, हरीश वरयानी ने भी आशीर्वचन प्रदान किये।
सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने सम्मानित शखसियतों के बारे में कहा कि उन्होने अपने पुरुषार्थ, कड़ी मेहनत और लगन से स्वयं को स्थापित किया है। समाज को दिए आपके अविस्मरणीय योगदान को हम कभी भुला नहीं पाएंगे। आप हमारे प्रेरणा स्तंभ हैं, जिनसे पूरे समाज को ऊर्जा मिलती है। अभिनंदन करते हुए हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
हरी चन्दनानी ने सिन्धु रत्न से सम्मानित होने वाले सभी महानुभवों का परिचय कराते हुए कहा कि समिति हर वर्ष ऐसी शखसियतों का सम्मान करती है जिनका समाज में अतिरिक्त योगदान रहता है। कार्यक्रम के प्रारम्भ में ईष्ट झूलेलाल व स्वामी हिरदाराम साहेब की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। मंच संचालन हरी चंदनानी ने किया व धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक दीपक साधवाणी ने दिया।
सम्माानित हुए महानुभवों के नाम इस प्रकार है – कुशल प्रशासनिक अधिकारी गिरीश बचाणी, साहित्यकर एवं कला प्रेमी, सिंधु नारी रत्न सम्मान श्रीमती शांता भिरयाणी, कुशल चिकित्सक डॉ. प्रीतम चांदवानी, कुशल सेवानिवृत अधिकारी गोरधनदास वरन्दाणी, दयाल शेवानी, व समाजसेवी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी-भारतीय सिन्धु सभा के महामंत्री, जोधाराम टेकचन्दाणी, कुशल व्यवसायी व समाजसेवी भैरूमल धनवाणी, प्रकाश लालचंदाणी, मनीष कुमार रामचन्दाणी, को स्मृति चिन्ह, श्रीफल, झूलेलाल की मुर्ती देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रेम केवलरामाणी, अभिचंदाणी, रमेश टिलवाणी, प्रकाश हिरानंदाणी, प्रकाश जेठरा, खुशीराम, मंधाणी, प्रभू ठाराणी, भागू ईश्राणी, ईश्वर अमरनाणी, दिशा किशनानी, दिपा बचाणी आदि उपस्थित रहे।
कल के कार्यक्रम
12 अप्रेल को प्रथम कार्यक्रम सिन्धडीअ जी सुरहाण, बारन जो सांस्कृतिक कार्यक्रम, सिन्धु भवनःः पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील पर आयोजित होगा। जिसके संयोजक पूजा तोलाणी व माला टेवाणी रहेंगे।
द्वितीय कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम, बुजुर्गन जो सम्मान, झूलेलाल मन्दिर, प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, वैशाली पर वैशाली सिन्धी सेवा समिति पर आयोजित होगा। जिसके संयोजक जयप्रकाश मंघाणी रहेंगे।
तृतीय कार्यक्रम पूज्य बहिराणा, छेज ऐं सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूज्य उद्ेरोलाल झुलेलाल मंदिर, आशागंज पर नवयुवक मण्डल द्वारा आयोजित होगा। जिसके संयोजक रमेश गागनाणी व अजीत पमनाणी रहेंगे।
पांचवा कार्यक्रम झूलण जी मौज, बहिराणा शिव मन्दिर, जीएलओ पर डीआरएम आॅफिस पर आयोजित होगा। सुबह 11 बजे जिसके संयोजकः कमल मोतियाणी व अशोक टेवाणी रहेंगे।

प्रकाश जेठरा
प्रेचार सचिव
मो. 9414279062

error: Content is protected !!