सिन्धी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सिन्धु सभा प्रयासरत -तीर्थाणी

सिन्धी भाषा मान्यता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
अजमेर 10 अप्रेल- भारतीय सिन्धु सभा सिन्धी विषय लेकर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए सहयोग देने के साथ भारत सरकार से सिन्धी विश्वविद्यालय खुलवाने के लिए प्रयासरत है, ऐसे विचार सिन्धी भाषा मान्यता दिवस पर स्वामी सर्वानन्द विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय, आशागंज, अजमेर मेें आयोजित संगोष्ठी मे राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने प्रकट किये।
इस अवसर पर प्राचार्या मंजीत कौर ने कहा कि विद्यालय सिन्धी भाषा सभ्यता वं संस्कृति को बढावा देने के लिए सदैव सकारात्मक प्रयासरत है। श्रीमती कौर ने सिन्धी विषय में कविता व गीत प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों क¨ सम्मानित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय की ओर से सदैव सहयोग की प्रेरणा दी। शिक्षाविद् घनश्याम ठारवाणी भगत ने बताया कि सिन्धी विषय लेकर अध्ययन के लिए स्नातक, स्नातकोतर के साथ एस.टी.सी व सिविल सेवाओं में सम्मिलित होकर उच्च पद प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम की शुरूआत ईष्टदेव झूलेलाल, भारत माता के चित्र पर माल्यापर्ण वं दीप प्रज्जवलन कर की गई एवं समापन सामूहिक राष्ट्रगान से किया गया। स्वागत भाषण रमेश लख्याणी व आभार उपाध्यक्ष भगवान पुरसवाणी ने किया। मंच संचालन श्रीमती रूकमणी वतवाणी ने किया।
छात्रा डिम्पल, रिया लालवानी ने ’’सरस्वती वंदना,’’ शिविर गीत ’’सिन्धी अबाणाी बोली’’ महक, मान्या व गुनगुन ने सिन्धी ब¨ली जी महिमा दिया खटवानी, झूलेलाल जी जीवनी रिया शेवानी, वाद-विवाद (सिन्धी भाषा ते) मान्या, महक ने प्रस्तुति दी। कर्यक्रम में रमेश वलीरामाणी, कुन्दनदास व जयकिशन वतवाणी, चन्द्रप्रकाश लखाणी, नरेन्द्र बसराणी, मोहन तुलस्यिाणी सहित कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

(रूकमणी वतवाणी)
कार्यक्रम समन्वयक,
मो.8239105717

error: Content is protected !!