अजमेर ( ) समाज सेवी पंजीकृत संस्था सुधार सभा अजमेर द्वारा संचालित आषागंज अजमेर स्थित हरीसुन्दर बालिका सी सै. विद्यालय में प्रातः 10 बजे , विद्यालय सभागार में शनिवार 10 अप्रैल 2021 के दिन सिन्धी भाषा मान्यता दिवस हर्षाेलास से मनाया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंम्भ मुख्य अतिथि भारतीय सिन्धु सभा के अजमेर महानगर अध्यक्ष श्री नरेन्द्र बसरानी , राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेन्द्र कुमार तीर्थानी एंव सुधार सभा अजमेर के पैर्टन (संरक्षक) श्री ईष्वर ठाराणी द्वारा भगवान झूलेलाल , षिक्षा दायिनी मां सरस्वती एंव सिन्धी मानचित्र पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्जवलित कर किया गया । कार्यक्रम में किषनचन्द बेबस द्वारा लिखी श् अंसा जे हाल ते हरदमश् सिन्धी प्रार्थना युक्ता एंव दीपिका द्वारा गायी गई। कक्षा प्ग् की गुंजन व हिंमाषी ने मिठिड़ी सिन्धी बोली द्वारा मन के भाव बताए । विद्यालय की विद्यार्थी जूही मदनानी ने छा मां सिन्धी आहियां गाकर सिन्धी भाषा का संदेष दिया । व्याख्याता सिन्धी भाषा श्रीमती कौशल्या सावनानी ने 10 अप्रैल 1967 का दिन भारत में रहने वाले सिन्धी समाज के इतिहास में साहित्य एंव सभ्यता की दृष्टि से बहुमूल्य बताया । श्री महेन्द्र कुमार तीर्थानी ने बताया कि सिन्धी भाषा को भारतीय सविधान के आठवे अनुसूची में मान्यता देकर सिन्धी भाषा के विकास के द्वारा खुलने का शुभारम्भ हुआ है । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राधानाचार्या सुश्री महेष्वरी गोस्वामी द्वारा प्रेरणादायी शब्दो में मातृभाषा सिन्धी का प्रयोग करने में गर्व महसूस करे व अपनी भाषा को सम्मान देने का विद्यार्थियो को संदेष दिया । कार्यक्रम में छात्राएंे साक्षी एंव हषिर्ता गु्रप द्वारा मुहिंजो झूलेलाल कदों मालामाल हथ मथे कयो गाकर छेज लगाई । विद्यालय सचिव व किषोर मंगलानी , मुस्कान थारवानी , किषन केवलानी , हरकिषन टेकचन्दानी उपस्थित रहे । कोरोना गाईडलाईन का पूरा ध्यान रखकर कार्यक्रम का संचालन कक्षा ग्प्प् की पायल गुरनानी ने किया ।