डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती उत्सव के 3 दिवसीय कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा के नेतृत्व में अम्बेडकर जयंती पर डाॅ. भीमराव अम्बेडकर साहब की प्रतिमा व सर्किल पर स्वच्छता अभियान चला कर साफ सफाई की। उक्त जानकारी जयंती समारोह विधानसभा संयोजक तिलोक तालेपा ने बताया कि सुबह साफ सफाई के बाद सांयकाल अम्बेडकर सर्किल डाॅ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा पर दिपोत्सव किया गया एवं सुभाष उद्यान में अम्बेडकर पार्क में प्रतिमा पर महाराणा प्रताप मण्डल व सम्राट पृथ्वीराज चैहान मण्डल के नेतृत्व में दिपोत्सव कार्यक्रम किया एवं उदयपुर रोड़ स्थित अम्बेडकर भवन पर आशापुरा माता मण्डल द्वारा दिपोत्सव किया एवं समस्त अनुसूचित जाति बस्तियों में 5,100 दिपों का वितरण किया गया व संविधान निर्माता डाॅ.भीमराव अम्बेडकर साहब की जन्म जयंती 14 अप्रैल को प्रातः 9 बजे अम्बेडकर सर्किल चांगगेट पर पुष्पांजली कार्यक्रम किया जायेगा। इस मौके पर अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा, पवन जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर, मण्डल अध्यक्ष नरेश मित्तल, रामावतार लाठा, मण्डल महामंत्री संतोष जाग्रत, मुकेश घावरी, सह-संयोजक एडवोकेट सुरेन्द्र चणिया, सम्राट पृथ्वीराज चैहान मण्डल अध्यक्ष कान्हाराम गुर्जर, महामंत्री मुकेश जोधावत, सत्येन्द्र यादव, प्रेम नारायण तोलानी, संजय चन्डालिया, बाबूलाल धोलपुरिया, बृजकिशोर शर्मा, राकेश नारूका, पार्षद रवि चैहान, पार्षद ललिता, मोहन सिंघाड़िया, हेमन्त तुनगारिया, एडवोकेट हेमन्त चन्देल, सूरज मेघवंशी, कपिल बोयत, बाबूलाल चैहान, शानु मेघवाल, दयाल नागौरा, श्रवण चाँवला, शिव सामरिया, दिलिप शर्मा, जितेन्द्र जांगिड़ आदि उपस्थित थे।
तिलोक तालेपा
संयोजक
ब्यावर विधानसभा