अजमेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता के नेतृत्व में आज महासंघ के पदाधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग हुई | महासंघ के प्रवक्ता सी विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल ने बताया कि मीटिंग में सर्वसम्मति से प्रस्ताव बना कर महासंघ ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन भेजकर राज्य व अजेमर जिले में बढ़ते कोरोना के संक्रमण के मद्देनज़र सभी शिक्षण संस्थानों में कोविड सेंटर बनाये जाने की मांग की है | महासंघ के महामंत्री प्रवीण जैन ने बताया बढ़ते संक्रमण के कारण अस्पतालों में भारी भीड़ उमड़ रही है जिससे महामारी के और फैलने की संभावना रहती है इसलिए बड़े शैक्षणिक संस्थानों में क्वारंटाइन सेंटर बनाने से चिकित्सालयों में भीड़ पर नियंत्रण रहेगा और बढ़ते संक्रमण से भी निजात मिलेगी जिससे रोगियों के उपचार में आसानी रहेगी | साथ ही महासंघ ने जिला कलेक्टर से सम्पूर्ण अजमेर में मुख्य बाज़ारों व कॉलोनियों में सैनीटाइज़ करने की मांग की है ताकि संक्रमण पर लगाम लग सके | अध्यक्ष किशन गुप्ता ने बताया की कोरोना काल में महासंघ हमेशा प्रशासन के सहयोग के लिए तत्पर है | मांग करने वालों में भगवान् चंदीराम, किशन गुप्ता, अशोक बिंदल, नरेंद्र सिंह छाबड़ा, प्रवीण जैन, कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, गिरीश लालवानी, शैलेन्द्र अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, अनीश मोयल, राकेश डीडवानिया, सुरेश चारभुजा, हेमंत जैन, पुष्पेंद्र पहाड़िया, दिलीप टोपीवाला, मोहन गुप्ता आदि हैं |
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678