वीडियो कॉल के माध्यम से विकलांगों को किया गया जागरूक

राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान अजमेर द्वारा कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते पीसांगन ब्लॉक के 15 गांवों में संचालित विकलांगजन हितार्थ कार्यक्रम के अतर्गत जन अनुशासन पखवाड़ा की पालना करते हुए संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा घर बैठे विलांगजनो से वीडियो कॉल के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की जानकारी संस्था द्वारा ली जा रही है साथ ही सभी विकलांगजनों को घर पर रहने मास्क का उपयोग करने नियमित साबुन से हाथ धोने व आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है व कॉल के दौरान चिरजीवी स्वास्थ बीमा योजना में बारे सभी विकलांगजनों को विस्तृत रूप से बताया गया साथ ही पंचायत में मित्र के माध्यम से इस योजना से जुड़ने के लिए सभी विकलांगजनों को जानकारी दी गयी विकलांगज बच्चो को वीडियो कॉल के माध्यम से होम बेस गतिविधि का संचालन भी नियमित रूप से संस्था कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है
कार्यक्रम के बारे में बताते हुए संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ एस एन शर्मा के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर राजस्थान में कहर बरपा रही है जिसको देखते हुए संस्थान के कार्यकर्ता वर्क फॉर होम की पॉलिसी की पालना करते हुए नियमित रूप से विकलांगजनो को वीडियो कॉल के माध्यम से उनकी आजीविका स्वास्थ व सरकार के द्वारा कोरोना काल के दौरान दी जा रही सुविधा की जानकारी भी नियमित रूप से सभी विकलांगजनो तक पहुँचायी है कोरोना की दूसरी लहार व जन अनुसाशन पखवाड़ा के नियमों की पालना करते हुए संस्थान द्वारा संचालित कार्य वीडियो कॉल के माध्यम से लाभार्थियों से जुड़ा जा रहा है व समस्याओं का निवारण किया जा रहा है
कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के कार्यकर्ता चंदू गिरी मंजू मेघवंशी चांदनी शर्मा का कार्य सराहनीय रहा

error: Content is protected !!