अजमेर। सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा संस्था सदस्यों एवं जन सहयोग से सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा 250 से अधिक गौ माता को हरे चारे का भोजन करवाया है।
सारथी संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की ऐसी बेसहारा गायें हैं जिन्हे लॉक डाउन (जन अनुशासन पखवाड़े) की स्तिथि में अभी सड़कों और गलियों में पेट भरने के लिए भोजन नहीं मिल रहा है, ऐसी गौ माता के लिए एक मुहीम शुरू करि गयी है जिसमे कोशिश करि जा रही है के अब कोई गौ माता भूखा न सोये इसी के चलते आज 250 से अधिक गौ माता को हरे चारे का भोजन करवाया गया।
कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बतया की पिछले लॉक डाउन में भी संस्था द्वारा बे-सहारा गौ माता के भोजन की व्यवस्था की थी इसी कड़ी में इस लॉक डाउन में भी आज कैसर गंज, पड़ाव, आशा गंज, सीता राम बाजार, राम गंज, वैशाली नगर, मित्तल हॉस्पिटल, राम नगर चौराहा, सिने वर्ल्ड चौराहा, मदारगेट चौराहा, बजरंग गढ़ चौराहा सहित, अजय नगर सहित कई स्थानों पर गौ माता को हरा चारा खिलाया। संस्था द्वार जन सहयोग से लॉक डाउन की समाप्ति तक प्रतिदिन हरे चारे की व्यवस्था कराई जाएगी।
सारथी संस्था की आम जान से अपील
लॉक डाउन के चलते मनुष्यों को भोजन करवाने हेतु बहुत सारी संस्थाएं आगे आयी हैं लेकिंन जो मूक पशु एवं पक्षी हैं वो अभी भी भोजन प्राप्त की कर पा रहे और वे अपने पीड़ा किसी को बता भी नहीं सकते ऐसी स्तिथि में हमारा कर्त्वय है की मानव होने के नाते हमें प्रकृति का कर्ज चुकाने जो मौका भगवान् ने दिया है उसे पूरी तरह इन मूक पशु पक्षियों की सेवा करके निभाएं। आप सभी भी अपने अपने आस पास इन मूक प्राणियों की भोजन व्यवस्था करने का प्रयास करें। संस्था द्वारा लॉक डाउन (जन अनुशासन पखवाड़े) में चलायी जा रही इस मुहीम में जो भी धर्म प्रेमी गौ माता की भोजन व्यवस्था हेतु ऑनलाइन सहयोग करना चाहता है वो संस्था के PAYTM नंबर 7665533228 पर राशि को ऑनलाइन ट्रांसफर भी कर सकता है साथ ही संस्था पंजाब एंड सिंध बैंक अकाउंट में भी दान राशि ट्रांसफर कर सकता है। संस्था की बैंक डिटेल है खाता नाम SARATH IAAPKE SATH SAMAJ SEWA SANSTHAN, बैंक का नाम पंजाब एंड सिंध बैंक, IFSC CODE : PSIB0000527, ACCOUNT NUMBER : 05271100001604 इसके अलावा संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल 9928086468, उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता 9414003858, संयोजक नोरत बंसल 9610068876 एवं कोषाध्यक्ष जय गोयल 9829927573 से भी सम्पर्क किया जा सकता है।