अजमेर ! कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों को राहत देने के लिए अजमेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय में जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रिजु झुनझुनवाला की अनुकरणीय पहल पर ग्रेफाइट एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से 60 वर्ड का वातानूकुलित कोविड केयर वार्ड का आज आम जन के लिए लोकार्पण किया गया ।
कोविड 19 संक्रमण से पॉजिटिव मरीजों के लिए जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय में 60 बेड का कोविड केयर वार्ड का आज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के प्राचार्य डॉ वी बी सिंह डॉ संजीव महेश्वरी डॉ एस के भास्कर एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ अनिल जैन ने औपचारिक लोकार्पण किया।
जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी राजेंद्र गोयल एवं शिव कुमार बंसल ने बताया कि वार्ड में कोविड-19 संक्रमण के संदिग्ध एवं प्रारंभिक स्टेज के मरीजों को भर्ती किया जाएगा ! वार्ड में जवाहर फाउंडेशन द्वारा 60 सेमी फोवलर बेड मय गद्दा चद्दर एवं तकिया, 60 गुलकोज स्टैंड 60 बेड साइड लॉकर 60 पल्स ऑक्सीमीटर ,6 स्प्लिट एसी एवं 15 रेफ्रिजरेटर लगाकर अनुमानित लागत 15 लाख का कोविड केयर वार्ड स्थापित किया गया है। जिससे कोविड-19 संक्रमण से पॉजिटिव मरीजों को राहत प्रदान की जा सके ।
जवाहर फाउंडेशन एवं ग्रेफाइट एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं समाजसेवी रिजु झुनझुनवाला ने कोविड 19 संक्रमण से बचाव के लिए आमजन को केंद्र एवं राजस्थान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा चलाए गए नो मास्क नो मूवमैंट कार्यक्रम के तहत अजमेर लोकसभा क्षेत्र में पचास हजार मास्क वितरित किए जाएंगे ! जिसमें कोरोना वारियर्स पुलिसकर्मी चिकित्सा कर्मी सफाई कर्मी एवं निर्धन असहाय एवं जरूरतमंदों को उच्च तकनीक से बने धोने योग्य थ्री लेयर मास्क वितरित किए जाएंगे !
जवाहर फाउंडेशन ने कोविड-19 संक्रमण में आमजन को राहत पहुंचाने के लिए श्री राजेंद्र गोयल के नेतृत्व एक कमेटी का गठन किया गया है जिसमें शिव कुमार बंसल सबा खान महेश चौहान मामराज सेन अशोक बिन्दल डॉ संजय पुरोहित विजय नागौरा कैलाश कोमल द्रोपदी कोली तारा चंद गहलोत सुनील मारू गुल मोहम्मद ऋषि टाक राकेश सेन ओमा मालाकार रविंद्र दुआ को शामिल किया गया हैं।