अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता कमल गंगवाल व सीए विकास अग्रवाल ने टाटा पावर अजमेर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड, द्वारा व्यापारियों को गत माह जारी बिलों के आधार पर लॉकडाउन अवधि के बिल जारी किये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए बिलों के भुगतान की देय नियत तिथि को अगले तीन माह तक बढ़ाये जाने की मांग की है। महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता व महामंत्री प्रवीण जैन ने व्यापारियों की पीड़ा को जाहिर करते हुए बताया कि व्यापारी पिछले डेढ़ साल से आर्धिक मंदी से जूझ रहा है और पिछले एक माह से लॉकडाउन के कारण व्यावसायिक गतिविधियां पूर्णतया बंद हैं जिससे उनके जीवनयापन पर भी संकट मंडरा रहा है ऐसे में विद्युत विभाग द्वारा अप्रैल माह का बिल उपभोक्ताओं को जारी किया गया है जिसकी नियत तिथि भी लॉक डाउन अवधि में ही दी गयी है जिसकी महासंघ घोर निंदा करता हैं। अग्रवाल व गंगवाल ने बताया कि इस सम्बन्ध में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजकर लॉकडाउन अवधि के बिजली के बिल पूर्णतया शुन्य घोषित करने व इस सम्बन्ध में टाटा पावर के अधिकारीयों को आवश्यक दिशानिर्देश देकर जारी बिलों में संशोधन कर जीरो राशि के बिल जारी करने की मांग की है। महासंघ के मंत्री हेमंत जैन ने टाटा पावर पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब पिछले एक माह से व्यावसायिक गतिविधियां ही बंद हैं तो बंद अवधि के बिल जारी कर क्या विभाग व्यापारियों की कमर तोड़ना चाहता हैं। मांग करने वालों में संरक्षक भगवान चंदीराम, किशन गुप्ता, अशोक बिंदल, नरेंद्र सिंह छाबड़ा, प्रवीण जैन, सीए विकास अग्रवाल, कमल गंगवाल, जय गोयल, गिरीश लालवानी, अशोक छाजेड़, सम्पत कोठरी, राजकुमार गर्ग, बालिश गोहिल, राजीव जैन निराला, अनीश मोयल, राकेश डीडवानिया, सुरेश चारभुजा, हेमंत जैन, शैलेन्द्र अग्रवाल, दिलीप टोपीवाला, मोहन गुप्ता आदि हैं |
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678