केकड़ी 16 मई(पवन राठी) केकड़ी के किराणा व्यापारियों द्वारा सोसिअल मीडिया पर पोस्ट डालकर बताया गया कि 17 मई 2021 से किराने की दुकानें सुवह 6 बजे से 11 बजे तक खोली जाएगी।
इस पोस्ट पर उपखंड अधिकारी केकड़ी सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि सभी प्रकार की दुकानें पूर्व की भांति बंद रहेगी।केवल होम डिलीवरी की जा सकेगी।यदि कोई व्यापारी दुकान खोलता है तो कोरोना गाइड लाइन की सख्ती से पालना करवाई जाएगी।
व्यापारियों ने पूर्व में प्रशासन का आपदा काल मे सहयोग किया था उसी प्रकार से सहयोग पुनः अपेक्षित है।
पुरोहित ने यह भी कहा कि पुलिस हर जगह गाइड लाइन की पालना करवाने के लिए मुस्तेद रहेगी।