केकड़ी 18 मई,(पवन राठी)
क्षेत्र में मंगलवार को कोरोना की रफ्तार में काफी कमी आई व बाजारो में भी लॉकडाउन का पूरा प्रभाव नजर आया साथ ही कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार की गाइड लाइन के अनुसार आवश्यक सेवाओ वाले कर्मचारियों के भी टीके लगाए गए।उपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मंगलवार को बैंक कर्मियों,अजमेर विद्युत वितरण निगम, दूरसंचार विभाग व पत्रकारों सहित सरकार के निर्देशानुसार कोरोना वारियर्स के भी टीका करण किया गया,मंगलवार को केकडी क्षेत्र में 31 रोगियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई,राजकीय जिला अस्पताल के प्रभारी डॉ एन सी जैन ने बताया कि मंगलवार को 193 लोगो के सेम्पल्स लिए गए तथा वही 31 नए संक्रमित सामने आये है।इनमे से केकड़ी शहर से 15 एवम ग्रामीण क्षेत्र से 16नए संक्रमित आये है।वही मंगलवार को तीन का निधन हुआ जिसमें सरवाड निवासी 33 वर्षीय युवक,अजगरी निवासी 51 वर्षीय पुरुष, व सानकरिया निवासी 55 वर्षीय पुरुष शामिल है।
आज 18 से 44 वर्षीय 231 लोगो के व 45 से 59 वर्ष वाले 94 लोगो के टीके लगाए गए।
नगरपालिका का जनजागरण अभियान लगातार जारी,
राज्य सरकार के निर्देशानुसार पालिका द्वारा रोको टोको अभियान के तहत व टीकाकरण हेतु प्रेरित करने हेतु मंगलवार को जागरूक रेली निकाली गयी व पालिका द्वारा मल्टीमीडियां ध्वनि प्रसारण व पेम्पलेट के माध्यम से वेक्सीनेशन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की आमजन में जागरूकता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।पालिका अधिशासी अधिकारी भगवत सिंह परमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 के तहत केकड़ी शहर में कोरोना शवों के दाह संस्कार एवं कोविड मृत व्यक्तियों के परिवारजनों को निःशुल्क वाहन उपलब्ध कराने, मृतक के घर एवं आस-पास के क्षेत्र एवं दाह संस्कार स्थल को सेनेटाईजर कार्य हेतु 24 घंटे के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित है।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार पालिका द्वारा इन्दिरा रसोई योजना से जरूरत मंद व्यक्तियों को निःशुल्क भोजन करवाया जा रहा है एवं कोरोन्टाईन सेंटर में कोविड मरिजों के भोजन हेतु सुबह व शाम भोजन के पैकेट जा रहे है।
पालिका द्वारा माइक्रो कन्टेन्मेन्ट जोनों में हाईपोक्लोराईड से छिडकाव किया गया तथा पालिका द्वारा वार्डो में व पालिका के अग्निशमन वाहन द्वारा बाजार व अन्य स्थानों व कोरोन्टाईन सेंटर सोडियम हाईपोक्लोराई छिड़काव किया गया है।
इस मौके पर रामगोपाल डांगा (टीम प्रभारी) वरिष्ठ सहायक, अम्बालाल गूजर, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक सोहन सिंह गौड़, शशिकांत दाधीच, विमल कुमार दाधीच सफाई शाखा प्रभारी, मईनुद्दीन शेख एवं सफाई शाखा के सहायक प्रभारी राकेश कुमार पारीक, आशीष, सहा. सफाई जमादार, सहित सफाई कर्मचारी टीम उपस्थित रहे।