6 नए पॉजिटिव, 4 शहर से, 2 गांवो से

केकड़ी 27 मई (पवन राठी)क्षेत्र वासियो के लिए आज का दिन लंबे समय बाद सुखद रहा –आज कोरोना के कारण किसी का निधन नही हुवा।
जिला अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 78 सेम्पल लिए गए जिनकी जांच के बाद 6 नए संक्रमित मिले इनमे केकड़ी शहर से 4 और गांवो से 2 रोगी है। 8 रोगियों के रेमदिसिवर इंजेक्शन लगाए गए।स्वास्थ्य लाभोपरांत 3 रोगियों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। 20 रोगियों ने होम आइसो लेशन में कोरोना को मात देने में कामयाबी हासिल की।क्षेत्र में कुल 86 एक्टिव केस होने की जानकारी पी एम ओ डॉ एन सी जैन द्वारा दी गई है।
25 पुरुषों और 27 महिलाओ सहित कुल 52 लोगो का टीकाकरण किया गया।इसमें को वेक्षिन का उपयोग किया गया।
केकड़ी पुलिस द्वारा बेवजह घूमने वाले 49 लोगो के चालान काटे गए 3 दुपहिया वाहन जप्त किये गए और 10 लोगो को सरकारी मेहमान बनाकर क्वारन्टीन सेन्टर भेजा गया।
तहसीलदार राहुल पारीक द्वारा बघेरा रोड स्थित एक लोहे के व्यापारी की दुकान खुली पाए जाने पर आगामी आदेशो तक सीज की गई।
इसी प्रकार बेवजह घूमते पाए जाने पर एक व्यक्ति का 1000 रुपये का चालान काटा गया।

error: Content is protected !!