भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे अनेको ऐतिहासिक कार्य किये गये है,
इस हेतु भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार का अभिनंदन करेगा
भारतीय जनता पार्टी संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार व भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के आह्वान पर भाजपा शहर जिला अजमेर में जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा के नेतृत्व मे प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि वर्तमान कोविड-19 के नियमो का पालन करते हुए सेवा ही संगठन के कार्य करेंगे तथा भाजपा द्वारा विगत कोरोनाकाल से निरंतर सेवा ही संगठन के माध्यम से पूरे देश भर में कार्य किए जा रहे हैं,तथा सेवा ही संगठन के दूसरे चरण में मास्क का वितरण,सेनीटाइजर का वितरण,लोगों को सूखे राशन सामग्री के पैकेट, गर्म भोजन की उपलब्धता सहित कोविड-19 के संक्रमण से बचाव की दिशा में जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने बताया कि अजमेर शहर के सभी बारह 12 मंडलो के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर विभिन्न सेवा कार्य 30 मई 2021 को निर्धारित किये गए है
अजमेर शहर भाजपा के सभी मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर सेवा कार्य के लिए बस्ती का चयन करते हुए प्रभारी मण्डल पदाधिकारी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक ,महापौर ,उपमहापौर,पार्षद ,
मंडल के जिलापदाधिकारियो, मंडल पदाधिकारियों ,बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से जोड़ते हुए
मास्कध्सेनेटाइजर वितरण, रोग प्रतिरोधक क्षमता किट वितरण,मजदूरों को राशन किट वितरण,थर्मल स्कैनर एवं ऑक्सीमीटर के माध्यम से सभी की स्क्रीनिंग,क्षेत्र की स्वच्छता,वैक्सीन लगवाने का सेवा कार्य,कोरोना के प्रति लोगो को जागरूक करने का कार्य करने है
जिसके लिए जिलाध्यक्ष हाड़ा ने संवाद के माध्यम से सभी मंडल अध्यक्ष को जानकारी दी जा चुकी है तथा शक्ति केंद्र स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर प्रत्येक मंडल स्तर पर इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है
2 जून को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित विगत पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के दौरान घटित घटनाक्रमों को लेकर एक राष्ट्रीय स्तर का वर्चुअल वेबीनार भी आयोजित किया गया है, जिसमे जिले के सभी पार्टी के कार्यकर्ता लिंक के माध्यम से जुड़कर पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में घटित घटनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करेंगे,
विपक्षी पाटिर्यां बयानबाजी कर झूठ व फरेब के द्वारा लगातार भ्रम व संशय फैलाकर कोरोना के विरुद्ध चल रहे युद्ध को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता देश के जनमानस के साथ मिलकर कोरोना को हराने व देश को जिताने के संकल्प की पूर्णता के लिए जुटा हुआ है। मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा कार्यों की वृहद कार्य योजना के साथ पार्टी प्रत्येक बूथ तक पहुंचेगी।
अनीश मोयल
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा ,अजमेर