सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा जन सहयोग से चलायी जा रही “अब कोई जानवर भूखा नहीं सोयेगा” मुहीम में 41 दिनों से सेवा का दौर जारी// नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित कांजी हाउस में रहने वाली गौ माता के साथ प्रतिदिन शहर की गलियों में रहने वाली गौ माता, श्वानो, पक्षियों की भोजन व्यवस्था की उठा रहे हैं जिम्मेदारी साथ ही 15 दिनों से 100 से अधिक लोगों को प्रतिदिन करवा रहे हैं भोजन उपलब्ध।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा पिछले माह 17 अप्रैल से जारी “अब कोई जानवर भूखा नहीं सोयेगा” मुहीम 41 दिनों से लगातार जारी है। संस्था सदस्यों द्वारा भरी गर्मी एवं अंधी तूफ़ान और बरसात में के बावजूद 1 भी दिन नहीं दिया सेवा कार्यों को विराम। मुहीम में संस्था सदस्यों के अलावा विभिन्न महिला पुरुष और युवाओं का अपार सहयोग मिलना जारी है।
कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बतया की संस्था द्वारा नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित कांजी हाउस में रहने वाली गौ माता के साथ प्रतिदिन शहर की गलियों में रहने वाली गौ माता, श्वानो, पक्षियों की भोजन व्यवस्था की उठा रहे हैं जिम्मेदारी साथ ही 15 दिनों से 100 से अधिक लोगों को प्रतिदिन करवा रहे हैं भोजन उपलब्ध।
शहर में गौ माता और श्वानो को भोजन करने एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन पैकेट वितरण में संस्था उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, जय गोयल, पियूष चांदावत राहुल गोयल, विनोद बंसल, यतीश अग्रवाल, शिव शंकर अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।