42 ने जीती कोरोना से जंग –मौतों का सिलसिला थमा

केकड़ी 29 मई (पवन राठी) केकड़ी क्षेत्र में कोरोना की आफत अब विदाई के कगार पर पंहुच चुकी है।शनिवार को भी कोरोना से कोई मौत नही होना तो यही दर्शाता प्रतीत हो रहा है।दूसरे नए संक्रमित भी दो दिनों से बहुत कम मिल रहे है।शनिवार को 55 सेम्पल लिए गए जिनकी जांच के बाद केकड़ी शहर से दो संक्रमित मिले। जिला अस्पताल प्रभारी डॉ एन सी जैन ने बताया कि ठीक होने पर 3 रोगियों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। 42 रोगियों ने घर पर ही रहकर कोरोना से जंग जीती है। 4 रोगियों को रेमदिसिवर इंजेक्शन दिए गए और कुल एक्टिव कैसो की संख्या भी घटकर केवल 52 रह गयी है। शनिवार को 18 से44 आयु वर्ग में 69 पुरुषों और 59 महिलाओ सहित कुल 128 लोगो को को वेक्षिन का प्रथम टिका लगाया गया इसी कड़ी में 45 से 59 आयु वर्ग में 52 के और60 प्लस वर्ग में 5 के प्रथम टीका और 45से59 वर्ग के 22 और 60 प्लस वर्ग के 6 लोगो को को वेक्षिन का दूसरा टीका लगाया गया।

error: Content is protected !!