व्यापारियों ने कोरोना एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करने का दिलाया भरोसा

अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता कमल गंगवाल व सीए विकास अग्रवाल ने बताया कि मीडिया के माध्यम से बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अनलॉक प्रक्रिया के तहत गैर अनुमत्त व्यवसायियों को सशर्त प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति प्रदान करने बाबत महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता के नेतृत्व में महासंघ ने अपनी बात रखी। महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता व प्रवीण जैन सिलसिलेवार व्यवसायियों की समस्याओं से निजात दिलाने हेतु मीडिया से मुखातिब हुए जिनमें निम्न बिंदु अंकित हैं।
1.यह कि पिछले डेढ़ माह से व्यापारी वर्ग कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते अपने घरों में बंद है और व्यापार पूरी तरह से बंद होने के कारण उसकी आजीविका चलाना बेहद मुश्किल हो गया है लिहाजा व्यापारी वर्ग आपसे प्रार्थना करता है कि सरकार अब अनलॉक की प्रक्रिया की शुरुआत करे और आगामी सोमवार से व्यापारियों को उनकी दुकानें खोलने की सशर्त अनुमति देवें।
2. यह कि व्यापारी वर्ग आपको पूर्ण भरोसा दिलाता है कि वे कोरोना एप्रोप्रियेट बिहेवियर का अक्षरशः पालन करेंगे जिसमें दुकानों में सोशल डिस्टेंस का पालन किया जायेगा, नो मास्क नो ट्रेड को ध्यान में रखा जायेगा, सैनिटिज़ेर का प्रयोग करेंगे और हर संभव कोरोना से बचने के लिए जो भी सरकारी गाइड लाइन होगी उसका पालन किया जायेगा।
3.यह कि पिछले लगभग 2 माह से व्यापारियों का माल गोदामों में पड़ा है जिसका कई व्यापारियों का उक्त माल का सीज़न निकल गया है और बंद गोदामों में माल में दीमक लगने, व अन्य प्रकार से नुकसान होने की भरपूर सम्भावना है ऐसे में माल के रख-रखाव के लिए अनलॉक किया जाना नितांत आवश्यक है।
4. यह कि व्यापारी पूर्व से ही मंदी की आर्थिक मार झेल रहा है वहीँ दूसरी और बिजली के बिल भी बंद दुकानों में पहुँच गए हैं जिनकी अंतिम तिथि भी निकल चुकी है, दुकानों के कर्मचारियों का वेतन, किराया, मेंटेनेंस भी बिना व्यावसायिक गतिविधि के शुरू किये बिना नहीं हो पाएगा इसलिए भी सशर्त व्यापारिक गतिविधि का संचालन किया जाना अब जरूरी हो गया है।
5. यह कि सरकार द्वारा नाईट कर्फ्यू जारी रखा जाए तो उसमें व्यापारियों को कोई आपत्ति नहीं है।
अग्रवाल व गंगवाल ने बताया कि इस मौके पर मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किये जाने का आभार व्यक्त किया। संवाददाता सम्मेलन में महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता, महामंत्री प्रवीण जैन, उपाध्यक्ष विवेक जैन, प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल, गिरीश लालवानी, राजकुमार गर्ग, अमित जैन, अनीश मोयल आदि उपस्थित रहे। संवाददाता सम्मेलन का संचालन प्रवक्ता कमल गंगवाल ने किया और मीडिया बंधुओं का धन्यवाद व आभार समाज सेवी अमित जैन ने किया।
सीए विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678

error: Content is protected !!